-->

Translate

मंगलवार, 28 मई 2024

अघोषित विद्युत कटौती को लेकर दिया ज्ञापन

      अघोषित विद्युत कटौती, दिया ज्ञापन
रतलाम। शहर में मध्यप्रदेश विद्युत मंडल द्वारा आए दिनअघोषित कटौती की जा रही है,  अघोषित विद्युत कटौती के विरोध में शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा एक ज्ञापन बिजली विभाग के अधीक्षण यंत्री को सोपा गया। ज्ञापन में मांग की गई की अघोषित विद्युत कटौती तुरंत बंद की जाए इस कटौती से आम नागरिक बेहाल है। वरिष्ठ नागरिक, छात्र एवं मरीज, को सबसे ज्यादा असर इस कटौती का पड़ रहा है। ज्ञापन में मांग की गई की कटौती को तत्काल बंद किया जाए और आम नगरीकृत की शिकायत को तत्काल सुनवाई की जाए। 

ज्ञापन देने वालों में शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेंद्र कटारिया, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष शांतिलाल वर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह अठाना, रजनीकांत व्यास, राजीव रावत, कमरुद्दीन कछवाय, बसंत पंड्या, सुजीत उपाध्याय, विजय पंड्या, श्याम सुन्दर शर्मा, शाकिर खान, सहित कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured post

अखबारों में खाद्य पदार्थ देने पर प्रतिबंध

    अखबारों में खाद्य पदार्थ देने पर प्रतिबंध        डेस्क रिपोर्ट ।देश में चाय की दुकानों, रेहड़ियों और होटलों में अखबार पर समो...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article