-->
r

Terhubung

Translate

लापता महिला का मिला शव, हत्या की आशंका

लापता महिला का मिला शव, हत्या की आशंका

लापता महिला का मिला शव, हत्या की आशंका

डेस्क रिपोर्ट। 6 दिन पहले लापता हुई एक महिला का शव झाबुआ जिले के ग्राम करवड़ में माही नदी के पास से मिला है। महिला की शिनाख्त उसके परिजनों ने की जिसके बाद बुधवार को शव उन्हें सौंप दिया गया। मामले में झाबुआ पुलिस जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार डोंगरे नगर निवासी रचना पति भगवती लाल उपाध्याय करीब 6 दिनों से लापता थी। उक्त मामले में परिजनों द्वारा महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट ओद्योगिक क्षेत्र थाने पर दर्ज करवाई थी। जिसका शव आज झाबुआ में मिला है। बुधवार को परिजनों को शव मिलने के बाद दोपहर में उसका अंतिम संस्कार त्रिवेणी स्थित मुक्तिधाम पर किया गया।

परिजनों के अनुसार महिला के दो बच्चे, एक बेटा और एक बेटी है। सूत्रों के अनुसार महिला करीब 6 दिन पहले अपने सुसराल से मायके आने का कहकर निकली थी। कुछ दिनों पहले मायके पक्ष में नजदीकी रिश्तेदार की मौत हुई थी। इनकी अस्थियां लेकर मृतिका के माता-पिता हरिद्वार गए हुए थे। जब रचना नहीं लौटी तो ससुराल वालों ने मायके से खबर ली और दोनों स्थानों पर तथा रिश्तेदारों के घर भी नहीं मिलने पर पुलिस में गुमशुदगी दर्ज करवाई।

पुलिस सूत्रों के अनुसार महिला का शव झाबुआ जिले के गांव करवड़ में माही नदी के समीप से मिला है। शव के चेहरे की स्थिति बिगड़ी हुई मिली जिससे शिनाख्ती में भी समय लगा। शरीर पर भी कई निशान मिले हैं, पास से वस्त्र आदि भी नहीं मिले। पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज करते हुए अज्ञात आरोपी की तलाश शुरु कर दी है। 

0 Response to "लापता महिला का मिला शव, हत्या की आशंका"

एक टिप्पणी भेजें

Featured post

दर्दनांक सड़क हादसा, मां बेटे की मोत

        दर्दनांक सड़क हादसा, मां बेटे की मोत रतलाम।   ना...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article