-->

Featured

Translate

गर्मियों में स्किन को तीन चीजों से बचाए ......
f

गर्मियों में स्किन को तीन चीजों से बचाए ......

 

                   गर्मियों में स्किन को ज्यादा देखभाल की जरूरत, तीन चीजों से बचे

                                

डेस्क रिपोर्ट। गर्मियों में स्किन को ज्यादा देखभाल की जरूरत होती है। धूप, धूल और मिट्टी की वजह से गर्मियों के मौसम में चेहरा मुरझाया हुआ सा नजर आता है। इस मौसम में रैशेज, सनबर्न, टैनिंग, एक्ने, मेलास्मा और सूरज की हानिकारक किरणों की वजह कई तरह की स्किन एलर्जी भी हो जाती है। ऐसे में जरूरी है कि त्वचा का खास ख्याल रखा जाए।

गर्मी में स्किन की देखभाल के लिए लोग कई तरह की क्रीम, फेसवॉश और सनस्क्रीन लगाते हैं, ताकि स्किन खिलखिलाती हुई नजर आए। लेकिन हर बार ऐसा हो ही जाए यह जरूरी नहीं है। गर्मी के मौसम में लोग स्किन से जुड़ी कुछ ऐसी गलतियां भी करते हैं, जिसकी वजह से चेहरे की रंगत बढ़ाने की बजाय खो जाती है। अब पूरे देश में भयंकर गर्मी पड़ रही है, तो हम आपको बताने जा रहे हैं उन 3 चीजों के बारे में जो आपको गर्मी के मौसम में चेहरे पर बिल्कुल भी नहीं लगानी चाहिए। इन चीजों को चेहरे पर लगाने से स्किन बेजान और बदसूरत नजर सकती है।

गर्मी के मौसम में चेहरे पर ऐसी चीजें बिल्कुल नहीं लगानी चाहिए, जिसकी तासीर गर्म हो। गर्म तासीर वाली चीजें चेहरे पर लगाने से झुर्रियां और झाइयों की समस्या ज्यादा बढ़ सकती है। आइए जानते हैं गर्मियों में चेहरे पर क्या नहीं लगाना चाहिए

                                                                     सरसों का तेल

गर्मियों के मौसम में चेहरे पर सरसों का तेल बिल्कुल नहीं लगाना चाहिए। सरसों के तेल की तासीर बेहद गर्म होती है। चेहरे पर सरसों का तेल लगाने से एक्ने, पिंपल्स और पिंपल्स के दाग जैसी कई प्रॉब्लम हो सकती है। इतना ही नहीं गर्मी में चेहरे पर सरसों का तेल लगाने से जलन और रैशेज की प्रॉब्लम भी होती है। जिन लोगों की स्किन सेंसेटिव है, उन्हें तो भूल से भी गर्मियों में सरसों का तेल चेहरे और शरीर के किसी अन्य हिस्से पर नहीं लगाना चाहिए। सरसों के तेल के तत्व स्किन के अंदर जाते हैं तो जलन और खुजली भी पैदा कर सकते हैं।

                                                          सरसों का उबटन

कुछ घरों में सरसों के दानों को पीसकर उसका उबटन चेहरे पर लगाया जाता है। सरसों का उबटन सर्दियों के मौसम में तो फायदेमंद होता है, लेकिन गर्मियों में स्किन को नुकसान पहुंचा सकता है। सरसों के उबटन की तासीर बहुत ज्यादा गर्म होती है। ऐसे में जब इसे चेहरे पर लगाया जाता है, तो पिंपल्स, एक्ने और दाग-धब्बों की समस्या हो सकती है। इसके अलावा यह चेहरे पर लालिमा और जलन का कारण भी बन सकता है। जिन लोगों की स्किन सेंसिटिव है, अगर वह सरसों का उबटन चेहरे पर लगाते हैं, तो इसकी वजह से चकत्ते और रैशेज की समस्या होती है।

                                                           हैवी मेकअप

गर्मियों के मौसम में हैवी मेकअप भी करने से बचना चाहिए। हैवी मेकअप करने से स्किन के पोर्स बंद हो जाते हैं। इस समय हमारी त्वचा अधिक संवेदनशील होती है और मेकअप के तत्व इसे नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसकी वजह से कील-मुंहासे, दाने या स्किन एलर्जी जैसी प्रॉब्लम भी हो सकती है। इतना ही नहीं गर्मियों में हैवी मेकअप करने से यह पसीने पर फैलता जिसकी वजह से त्वचा भद्दी नजर सकती है। 

इसके अलावा गर्मियों में चेहरे पर ऐसी चीजें भी लगाने से बचना चाहिए, जिससे आपको एलर्जी है। कुछ लोग गर्मियों में सूरज की हानिकारक किरणों से स्किन को बचाने के लिए प्याज का रस भी लगाते हैं, लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए। प्याज का रस गर्मी के मौसम में स्किन प्रॉब्लम का कारण बन सकता है। 

 

0 Response to "गर्मियों में स्किन को तीन चीजों से बचाए ......"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article