भीषण सड़क हादसा 4 की मौत, 5 घायल
सड़क हादसा 4 की मौत, 5 घायल
रतलाम। भीषण सड़क हादसे में 4 परिजनों की मौत हो गई जबकि 5 अन्य लोग घायल हो गए। ये सभी खाटूश्याम जा रहे थे। शिवगढ़ के पास उनकी कार रोड पर खड़े एक ट्रक में जा घुसी। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर शुक्रवार देर रात यह हादसा हुआ।भीषण टक्कर में कार घसीटते हुए आगे जाकर पलट गई। उसके परखच्चे उड़ गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भेजा। इधर मृतकों की शिनाख्त कर उनके शव पोस्टमार्टम के लिए भेज गए।
पुलिस के अनुसार कि झाबुआ का एक परिवार कार से दर्शन के लिए खाटूश्याम जा रहा था। शिवगढ़ के पास कार टकरा गई जिससे उसमें सवार 9 लोगों में से 4 की मौके पर ही मौत हो गई। जोरदार टक्कर के कारण कार पलट गई और सभी सवार उसमें दब गए। बाद में जैसे तैसे कुछ घायल कार से बाहर निकले। सूचना मिलते ही शिवगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
एनएचआई की एंबुलेंस भी स्टाफ सहित मौके पर पहुंच गई थी। सभी घायलों को अलग अलग दो एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मृतकों में 3 महिलाएं हैं। जो 5 लोग घायल हुए उनमें 2 बच्चे शामिल हैं।
0 Response to " भीषण सड़क हादसा 4 की मौत, 5 घायल"
एक टिप्पणी भेजें