कांवड़ियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी कई की हालत गंभीर
जानकारी के अनुसार कुक्षी-बड़वानी पुराने मार्ग पर कड़माल नाले के पुल से गुजरते समय ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक अनियंत्रित हो गई। ट्रैक्टर-ट्रॉली पुल की रेलिंग और रिटेनिंग वॉल को तोड़ते हुए करीब 20 से 25 फीट नीचे जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग घटनास्थल पर जमा हो गए।
हर साल की तरह इस वर्ष भी कांवड़िए भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए कोटेश्वर से जल भरने जा रहे थे। इसी दौरान ट्रैक्टर का स्टेयरिंग फेल होने की वजह से यह बड़ा हादसा हो गया। हादसे के तुरंत बाद ग्रामीणों ने एंबुलेंस सेवा को सूचना दी लेकिन काफी देर तक मदद नहीं पहुंची। इसके बाद ग्रामीणों ने खुद ही राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने अपने निजी वाहनों की सहायता से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां उनका इलाज जारी है।
0 Response to "कांवड़ियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी कई की हालत गंभीर"
एक टिप्पणी भेजें