-->

Featured

Translate

हाई स्कूल तथा हायर सेकेंडरी का परीक्षा परिणाम घोषित
f

हाई स्कूल तथा हायर सेकेंडरी का परीक्षा परिणाम घोषित

                     10वीं का परीक्षा परिणाम 58.10 फीसद वहीं 12वीं का  64.49 फीसद  

                                    

डेस्क रिपोर्ट। माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा बुधवार को हाई स्कूल तथा हायर सेकेंडरी का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया एक बार फिर छात्राओं ने छात्रों को परीक्षा में पछाड़ दिया। प्रदेश में 10वीं का परीक्षा परिणाम 58.10 फीसद रहा वहीं  12वीं का परीक्षा परिणाम 64.49 फीसद रहा।  खास बात यह रहेगी गत वर्ष के मुकाबले 10 वीं परीक्षा का परिणाम बिगड़ा हुआ है। दसवीं की प्रावीण्य सूची में 82 में से 45 छात्राओं ने बाजी मारी है। जबकि छात्रों की संख्या केवल 37 है। खास बात यह रही की प्रदेश की दोनों प्रवीण्य सूची से रतलाम का सफाया हो गया है। हालांकि अभी अस्थाई प्रवीण्य सूची घोषित की गई है।

माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा बुधवार को हाई स्कूल तथा हायर सेकेंडरी का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया इसमें रतलाम जिले में 12वीं के परिणाम में 15% की बढ़ोतरी की छलांग लगाई है तो दसवीं में 2% की गिरावट भी दर्ज हुई है। दसवीं और बारहवीं के परीक्षा परिणाम में छात्राओं ने छात्रों को पीछे छोड़ दिया है।जिला शिक्षा अधिकारी केसी शर्मा ने बताया कि हाई स्कूल परीक्षा में कल 12382 विद्यार्थियों ने पंजीयन कराया था जिसमें से 12301 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए 81 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। इनमें से 6105 छात्र और 6196 छात्राएं शामिल हुए।

दसवीं के परीक्षा परिणाम में प्रथम श्रेणी में 4325 में उत्तीर्ण हुए। इनमें 1712 छात्र 2613 छात्राएं उत्तीर्ण हुई। द्वितीय श्रेणी में 2785 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए इनमें 1471 छात्र वहीं 1314 छात्राएं शामिल हैं। तृतीय श्रेणी में 23 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। इनमें 15 छात्र और आठ छात्राएं शामिल हैं।

हायर सेकेंडरी का परीक्षा परिणाम 68.64 फीसद रहा। परीक्षा के लिए कुल 7391 होने पंजीयन करवाया था जिन में से 23 अनुपस्थित रहे 7375 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा में 3535 छात्र और 3840 छात्राएं शामिल हुई।











 

0 Response to "हाई स्कूल तथा हायर सेकेंडरी का परीक्षा परिणाम घोषित"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article