-->
r

Terhubung

Translate

 तस्करों का जानलेवा हमला, टी आई की मौत

तस्करों का जानलेवा हमला, टी आई की मौत

            तस्करों का जानलेवा हमला

                  टी आई पूरी की मौत


देवास। अवैध शराब का कारोबार रोकने गई पुलिस टीम पर तस्करों ने जानलेवा हमला कर दिया। खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को मिनी ट्रक कुचलकर मौत के घाट उतार दिया गया। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। घटना आज सुबह की बताई जा रही हे।

जानकारी के अनुसार अवैध शराब कांड के लिए चर्चित हुए देवास जिले में एक और घटना हो गई। अवैध शराब तस्करी रोकने गए खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को तस्करी कर रहे लोगों ने कुचल दिया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। अब पुलिस घटना की जांच कर रही है।

घटना देवास जिले के खातेगांव-नेमावर रोड की है। देवास में शराब पीने से हुई 13 मौतों के बाद काफी सतर्कता बरती जा रही है। रात को ट्रकों की जांच की जा रही है। नेमावर रोड पर भी पुलिस ने जांच पाइंट लगाया था, जहां थाना प्रभारी पुरी अपने स्टाफ के साथ ड्यूटी दे रहे थे। इसी दौरान एक मिनी ट्रक को पुरी ने रोकने की कोशिश की तो ड्राइवर ने ट्रक रोकने के बजाय उसे टीआई पर ही चढ़ा दिया। ट्रक उनके सिर और सीने वाले हिस्से को रौंदता हुआ मिनी ट्रक आगे बढ़ गया। मौके येपर मौजूद पुलिसकर्मी पुरी को अस्पताल ले गए। सीपीआर देकर जान बचाने की कोशिश भी की लेकिन ज्यादा खून बह जाने की वजह से उन्हें बचाया नहीं जा सका। इस घटना ने शराब तस्करों के खतरनाक इरादों को भी उजागर कर दिया है।

            वाहन छोड़कर भागा चालक

टीआई की रौंदने के बाद वाहन चालक वाहन डिवाइडर पर चढ़ाकर दूसरी तरफ ले गया। पुलिस ने वाहन का पीछा किया लेकिन चालक संदलपुर में वाहन छोड़कर भाग गया। पुलिस ने ट्रक जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। दबिश में शामिल अफसरों के मुताबिक शराब तस्करी में हरदा के राहुल जायसवाल का नाम सामने आया है और देवास के तस्कर भी नेटवर्क में शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही एसपी आदित्य मिश्रा सहित अन्य अफसर मौके पर पहुंच गए हैं।

                  क्या था मामला?

बता दें कि देवास के चंदाना और बिजाना गांवों में 6 से 11 अक्टूबर के बीच जहरीली शराब के सेवन से कई लोगों की मौत हो गई थी। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई कि आरोपियों ने इंदौर से केमिकल खरीदकर नकली शराब तैयार की थी। इस नकली शराब को लाइसेंसी शराब की बोतलों में मिलाकर बेचा जाता था। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी अजय राठौर सहित कई लोगों को गिरफ्तार किया था।

पुलिस की जांच में पता चला था कि नकली शराब बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला केमिकल इंदौर के महावीर मार्केट स्थित लोहामंडी के गोदाम से मंगाया गया था। इस घटना के बाद आबकारी विभाग ने अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर नियंत्रण में लापरवाही बरतने के आरोप में देवास की जिला आबकारी अधिकारी बसंती भूरिया, कन्नौद-खातेगांव मंडल के सहायक जिला आबकारी अधिकारी निलेश कुमार पवार और देवास में पदस्थ आबकारी उपनिरीक्षक राजश्री खन्ना को निलंबित कर दिया था। इसके अलावा देवास के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को भी हटा दिया गया था।

0 Response to " तस्करों का जानलेवा हमला, टी आई की मौत"

एक टिप्पणी भेजें

Featured post

तस्करों का जानलेवा हमला, टी आई की मौत

            तस्करों का जानलेवा हमला                    टी आई पूरी की मौत देवास । अवैध शराब का कारोबार रोकने गई पुलिस टीम पर तस्क...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article