वरिष्ठ पत्रकार शरद जोशी का निधन
रविवार, 9 अगस्त 2026
Comment
वरिष्ठ पत्रकार शरद जोशी का निधन
रतलाम। राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार शरद जोशी का इन्दौर के निजी चिकित्सालय में उपचार के दौरान निधन हो गया।
जोशी दैनिक स्वदेश एवं हिंदुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी के विशेष प्रतिनिधि थे। वे रतलाम प्रेस क्लब,जिला सहकारी संघ के अध्यक्ष रहे तथा मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के वरिष्ठ मुख्य कार्यकारी अध्यक्ष रहे। श्री जोशी जिला रेडक्रॉस सोसायटी के डायरेक्टर सहित अनेक शैक्षणिक संस्थाओं,सामाजिक संगठनों सहित अनेक सहकारी संस्थाओं, सहकार भारती में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर रहे।
छात्र राजनीति से ही अनेक पदों पर रहकर अपनी पहचान बनाई। भाजपा के जिला प्रवक्ता के साथ संघ से भी जुड़े रहे। श्री जोशी के परिवार में उनकी पत्नी श्रीमती उषा जोशी व दो पुत्र अभिजीत जोशी व ईशान जोशी हैं।
श्री जोशी के निधन पर पत्रकार जगत और सहकारिता जगत में शोक व्याप्त है।
अंतिम यात्रा उनके पैलेस रोड़ स्थित निवास से 10 अगस्त 2026 को प्रातः 10 बजे निकलेगी।
0 Response to " वरिष्ठ पत्रकार शरद जोशी का निधन"
एक टिप्पणी भेजें