दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर हादसा
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर हादसा
रतलाम। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर इसरथूनी और धामनोद के बीच गुरूवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। दिल्ली से मुंबई की ओर जा रहा आलू की बोरियों से लदा एक ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर एक्सप्रेस-वे से नीचे उतर गया और पुलिया के पास जा गिरा। हादसा इतना भीषण था कि गिरते ही ट्रक में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते पूरा वाहन जलकर खाक हो गया, हालांकि चालक और क्लीनर की सतर्कता से एक बड़ा हादसा टल गया और दोनों की जान बच गई।
जानकारी के अनुसार, दुर्घटना के दौरान ट्रक का संतुलन पूरी तरह बिगड़ गया था। वाहन के पुलिया के नीचे गिरते ही चालक और क्लीनर ने बिना वक्त गंवाए गाड़ी से बाहर छलांग लगा दी। इसके कुछ ही क्षणों बाद ट्रक में अचानक तेज आग भड़क उठी। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि दूर-दूर तक धुएं का गुबार दिखाई देने लगा। दुर्घटना में ट्रक में लदी आलू की बोरियां आसपास बिखर गईं।
सूचना मिलते ही औद्योगिक क्षेत्र थाने की पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, और हादसा किस वजह से हुआ जानकारी लगाने में जुट गई हे।
0 Response to " दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर हादसा"
एक टिप्पणी भेजें