-->
r

Terhubung

Translate

तूने तो मुझ से लव मैरिज की थी न.....

तूने तो मुझ से लव मैरिज की थी न.....

           दूसरी युवती संग मिला पति
           रोते हुवे पत्नी ने मारे थप्पड़
जावरा। होटल प्रेसिडेंट में उस समय अफरा-तफरी और हड़कंप मच गया, जब एक शादीशुदा महिला ने अपने पति को किसी अन्य युवती के साथ होटल के कमरे में रंगरेलियां मनाते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया, दूसरी युवती के साथ पति को आपत्तिजनक हालत में देखकर पत्नी का गुस्सा फूट पड़ा और उसने मौके पर ही, डायल 112 पुलिस टीम की मौजूदगी में, पति पर चांटों की बरसात कर दी। इस पूरी घटना और हाई-वोल्टेज ड्रामे का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार जब पुलिस की मौजूदगी में होटल के कमरे का दरवाजा खुलवाया गया, तो पति जिसका नाम विजय दगदी/आचार्य बताया जा रहा है, अन्य युवती के साथ कमरे में मिला. पति को इस हालत में देखकर पत्नी का गुस्सा फूट पड़ा और उसने मौके पर ही पति को कई थप्पड़ जड़ दिए।

मामले की जानकारी देते हुए रतलाम के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया, जावरा के औद्योगिक क्षेत्र थानांतर्गत होटल में पति-पत्नी के बीच विवाद और मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला की शिकायत और प्राथमिक साक्ष्यों के आधार पर आरोपी पति विजय दगदी (आचार्य) के खिलाफ मारपीट और संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।



0 Response to "तूने तो मुझ से लव मैरिज की थी न....."

एक टिप्पणी भेजें

Featured post

दिल्ली पुलिस को नेहा ने बताया कानून

    दिल्ली पुलिस को नेहा ने बताया कानून दिल्ली ।  जंतर मंतर पर आज होने वाले प्रदर्शन में लगातार पुलिस की तरफ डीटेन किये जाने के ...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article