-->
r

Terhubung

Translate

मोहब्बत का दर्दनांक अंत....

मोहब्बत का दर्दनांक अंत....

   बकरा पुल पर मिले शव की गुत्थी सुलझी
रतलाम। रेलवे ट्रैक किनारे नाले में मिला शव की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली हे। जांच में सामने आया कि छात्रा को उसके ही गांव का युवक विकास यादव अपने साथ लाया था। दोनों स्टेशन रोड स्थित एक होटल में करीब चार घंटे रुके। इसके युवक ने रेलवे ट्रैक के पास युवती की गला घोंटकर हत्या कर दी। बांसवाड़ा पुलिस ने आरोपी को प्रयागराज से गिरफ्तार किया हे।

जानकारी के अनुसार 10 अक्टूबर को सुबह 11 से 12 बजे के बीच रतलाम जीआरपी को प्लेटफॉर्म नंबर-4 से आगे बकरा पुल के पास रेलवे ट्रैक किनारे नाले में एक युवती का शव मिलने की सूचना मिली। जीआरपी ने शव को मेडिकल कॉलेज की शवगृह में रखवाया था। युवती की पहचान के लिए तस्वीर आसपास के थानों और जिलों की पुलिस को भेजी गई। तस्वीर बांसवाड़ा पुलिस तक पहुंची तो 12 अक्टूबर को उसकी पहचान सुनहरी पिता नारायण भगोरा निवासी ग्राम बडलिया, थाना घाटोल, जिला बांसवाड़ा (राजस्थान) के रूप में हुई। पुष्टि होते ही युवती के परिजन तीन वाहनों से मंगलवार को रतलाम पहुंचे जिन्हें पोस्टमार्टम के बाद शव सौंप दिया गया।

पुलिस के अनुसार मामले में संदिग्ध युवक विकास को प्रयागराज से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि वे होटल में करीब चार घंटे रुके थे। इस दौरान विकास का शारीरिक संबंध बनाने को लेकर युवती से विवाद हो गया। इसके बाद दोनों यहां से निकले। आरोपी युवती को स्टेशन के बाहर से दूसरे रास्ते से बकरा पुल की ओर ले गया। इसकी वजह सीसीटीवी कैमरों की नजर से बचना बताया जा रहा है। दोनों रेलवे ट्रैक पहुंचे जहां फिर से विवाद हुआ। इसी विवाद के बाद विकास ने सुनहरी का गला घोंट कर हत्या कर दी और शव नाले में छोड़कर फरार हो गया।

0 Response to "मोहब्बत का दर्दनांक अंत...."

एक टिप्पणी भेजें

Featured post

मोहब्बत का दर्दनांक अंत....

   बकरा पुल पर मिले शव की गुत्थी सुलझी रतलाम । रेलवे ट्रैक किनारे नाले में मिला शव की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली हे। जांच में सामन...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article