पति ने पत्नी को मारे चाकू, रतलाम रेफर
जावरा। नगर में एक और पति, पत्नी और वो का मामला सामने आया है। पत्नी अपने पूर्व प्रेमी के साथ भाग गई थी, जिसे पुलिस ने गुमशुदगी के आधार पर थाने बुलाया। वहां पति भी पहुंचा और पत्नी को घर ले जाना चाह रहा था लेकिन पत्नी ने पति के साथ जाने से मना कर दिया। स्थिति को देखते हुवे पुलिस महिला को वन स्टॉप भेजने की तैयारी कर रही थी, तभी आक्रोशित पति जीवनसिंह ने थाने के सामने ही चाकू से हमला कर दिया। पत्नी के हाथ पर चोट आई है। उसे पुलिस ने सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां से प्राथमिक इलाज के बाद रतलाम रेफर किया है। वहीं पति को आईए थाना पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार महिला की गुमशुदगी 5 अक्टूबर को हुई थी और वह जावरा से आठ किलोमीटर दूर स्थित बहादरपुर की रहने वाली है। हाल ही में एक होटल से पति और अन्य युवती पकड़ाए थे। जिसका वीडियो वायरल हुआ था। उस पति, पत्नी और वो का मामला अभी पूरी तरह से ठंडा भी नहीं हुआ कि इस नए घटनाक्रम ने तहलका मचा दिया। सबसे बड़ा सवाल ये हे कि जब मामला पुलिस देख रही थी तो ऐसी घटना कैसे घट गई, कही न कही जवाबदारों की लापरवाही सामने आ रही हे, आईए थाना पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी है।
0 Response to " पति ने पत्नी को मारे चाकू, रतलाम रेफर"
एक टिप्पणी भेजें