-->
r

Terhubung

Translate

 फिर ट्रैक्टर ट्राली बनी मौत का कारण

फिर ट्रैक्टर ट्राली बनी मौत का कारण

      फिर ट्रैक्टर ट्राली बनी मौत का कारण
रतलाम। नगर में डम्फर ओर ट्रैक्टर ट्राली से हादसों का दर बना रहता हे , ये बे तरतीब ड्राइवर मजदूरी करते हुवे चालक बन जाते हे, न तो इनके पास लाइसेंस होता हे न यातायात का ज्ञान, ओर न ही ट्राली में इंडिकेटर कही भी बे तरतीब खुस जाते हे, यही वजह आज स्टेशन रोड थाना क्षेत्र के सालाखेड़ी चौकी अंतर्गत बजरंग नगर में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा के रूप में। सकरी गली में रिवर्स लेते समय रेती से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से 21 वर्षीय बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसकी नानी गंभीर रूप से घायल होने की खबर हे। 

​जानकारी के अनुसार, शेरनीपुर निवासी नुरेन अपनी नानी खुर्शीद बी को बाइक पर बैठाकर बजरंग नगर स्थित एक परिचित के घर आ रहे थे। उसी दौरान गली में रेती से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली फंसी हुई थी। चालक जब ट्रैक्टर-ट्रॉली को रिवर्स ले रहा था, तभी पीछे बाइक पर खड़े नुरेन और उनकी नानी उसकी चपेट में आ गए।

​हादसा इतना भीषण था कि युवक के सीने में ट्रॉली का हिस्सा जा घुसा। घटना के बाद आसपास के लोग और परिजन तुरंत दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद नुरेन को मृत घोषित कर दिया। वहीं, नानी खुर्शीद बी का इलाज जारी है।

​हमेशा की तरह हादसे के बाद घटना की सूचना मिलने पर सालाखेड़ी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने रेती से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को अपने कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 




0 Response to " फिर ट्रैक्टर ट्राली बनी मौत का कारण"

एक टिप्पणी भेजें

Featured post

फर्जी 50 शिक्षकों के खिलाफ FIR दर्ज

       50 शिक्षकों के खिलाफ FIR दर्ज  डेस्क रिपोर्ट । शिक्षा विभाग में फर्जी दस्तावेजों के सहारे सरकारी नौकरी हासिल करने का माम...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article