विद्युत मंडल की लापरवाही की भेट चढ़ा युवक
विद्युत मंडल की लापरवाही की
भेट चढ़ा युवक
जावरा। महू-नीमच हाईवे पर उमठ पलड़िया कब्रिस्तान के पास एक दर्दनाक हादसा हो गया। करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार शाहरुख पिता सुल्तान उम्र 27 वर्ग बकरी चराने गया था। पेड़ पर चढ़कर रस्सी बांध कर पत्तियां तोड़ने का प्रयास कर रहा था, तभी अचानक करंट की चपेट में आ गया। मौके पर मौजूद भाई ने फोन किया, तब ग्रामीण एवं परिजन खेत पर पहुंचे। लाइनमैन को कॉल किया गया। लाइनमैन के आने के बाद लाइन बंद की गई, तब परिजन एवं समाजजनों ने युवक को पेड़ से उतारा गया।
ग्रामीणों का आरोप है कि यदि वक्त रहते पेड़ों की छंटाई करवाई जाती तो यह घटना नहीं होती। जिले में विद्युत मंडल की लापरवाही की वजह से ओर भी जन हानि हुई हे। जनप्रतिनिधियों द्वारा लगातार विद्युत मंडल की कमियों को उजागर किया जा रहा हे, दूर भी जवाबदार इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हे।
0 Response to "विद्युत मंडल की लापरवाही की भेट चढ़ा युवक"
Post a Comment