-->
r

Terhubung

Translate

रफ्तार का कहर, 9 की मौत, 7,घायल

रफ्तार का कहर, 9 की मौत, 7,घायल

     रफ्तार का कहर, 9 की मौत, 7,घायल

डेस्क रिपोर्ट। कोटा-उदयपुर नेशनल हाईवे पर आधी रात को रफ्तार का ऐसा कहर देखने को मिला, जिसने एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियां उजाड़ दीं। सड़क किनारे खड़े ट्रक में तेज रफ्तार क्रूजर पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि क्रूजर के परखच्चे उड़ गए और गाड़ी में सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई। इस दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत हो गई, जिनमें मासूम बच्चे भी शामिल हैं। वहीं ट्रक ड्राइवर समेत 7 लोग घायल हुए हैं।

जानकारी के अनुसार हादसा नाता थाना क्षेत्र में शंभूपुरा गांव के पास रात करीब 1 बजे हुआ। बताया जा रहा है कि क्रूजर में सवार सभी लोग महाराष्ट्र के धुले निवासी थे और खाटूश्यामजी के दर्शन कर वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी गाड़ी सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी।

हादसे की सूचना मिलते ही सिटी एसपी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। क्रूजर में लोग बुरी तरह फंसे हुए थे। पुलिस और राहत टीम ने काफी मशक्कत के बाद घायलों और मृतकों को बाहर निकाला। सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से कोटा के न्यू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल पहुंचाया गया।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, क्रूजर चालक को संभवत: नींद की झपकी आने के कारण यह भीषण हादसा हुआ। क्रूजर में एक ही परिवार के कुल 16 लोग सवार थे। हादसे में 8 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि एक महिला की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतकों में बुजुर्गों के साथ छोटे बच्चे भी शामिल हैं। एक धार्मिक यात्रा पर निकला परिवार घर लौटते समय इस भीषण हादसे का शिकार हो गया। इस दुर्घटना ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है।

0 Response to "रफ्तार का कहर, 9 की मौत, 7,घायल"

Post a Comment

Featured post

रफ्तार का कहर, 9 की मौत, 7,घायल

     रफ्तार का कहर, 9 की मौत, 7,घायल डेस्क रिपोर्ट । कोटा-उदयपुर नेशनल हाईवे पर आधी रात को रफ्तार का ऐसा कहर देखने को मिला, जिस...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article