-->
r

Terhubung

Translate

  दिल्ली पुलिस को नेहा ने बताया कानून

दिल्ली पुलिस को नेहा ने बताया कानून

    दिल्ली पुलिस को नेहा ने बताया कानून
दिल्ली।  जंतर मंतर पर आज होने वाले प्रदर्शन में लगातार पुलिस की तरफ डीटेन किये जाने के बाद AISA अध्यक्ष नेहा बोरा ने दिल्ली पुलिस को लेकर एक ऐसा स्टेटमेंट दिया जो दिल्ली पुलिस की कार्यशेली से जुड़ा हुआ है , 

नेहा बोरा ने X अकाउंट पर दिल्ली पुलिस के परमिशन ना देने और डीटेन किये जाने पर कहा कि , हम भारत के नागरिक आप को इन अधिकारों को फिर से याद दिलाते है क़ि अनुच्छेद 19 (1) A जो हमें बोलने और अपनी बात कहने की आज़ादी देता है , जिससे जनता अपने हक़ की आवाज़ उठाने की आलोचना कर सकती है ,
अनुच्छेद 19 (1) (B) जो हमें शांतिपूर्ण ढंग से इकट्ठा होने का अधिकार देता है ,

अनुच्छेद 21 व्यक्तिगत आज़ादी की गारंटी देता है और सरकार द्वारा मनमाने ढंग से हिरासत में लिए जाने के ख़िलाफ़ सुरक्षा देता है ,

इसके ज़रिए दिल्ली पुलिस को देश के कानून का पालन करने के लिए मजबूर किया जाता है , न कि सत्ताधारी सरकार के आदेशों का और यह सुनिश्चित करने को कहा जाता है कि ,

कोई लाठीचार्ज न हो ,
कोई आंसू गैस के गोले न छोड़े जाएं ,
कोई पैलेट गन का इस्तेमाल न हो ,
कोई भी पुलिसकर्मी बिना नेम प्लेट के न हो,
कोई वॉटर कैनन का इस्तेमाल न हो ,

नेहा बोरा ने कानून का पाठ पढ़ाते हुए कहा कि कानून हमें जब हक की आवाज़ उठाने के लिये प्रदर्शन करने की इज़ाज़त देता है तो हमें प्रदर्शन करने से क्यों रोका जा रहा है ,

0 Response to " दिल्ली पुलिस को नेहा ने बताया कानून"

एक टिप्पणी भेजें

Featured post

दिल्ली पुलिस को नेहा ने बताया कानून

    दिल्ली पुलिस को नेहा ने बताया कानून दिल्ली ।  जंतर मंतर पर आज होने वाले प्रदर्शन में लगातार पुलिस की तरफ डीटेन किये जाने के ...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article