-->
r

Terhubung

Translate

सड़क हादसे में पति-पत्नी और बेटे की मौत

सड़क हादसे में पति-पत्नी और बेटे की मौत

   सड़क हादसे में पति-पत्नी और बेटे की मौत  



रतलाम।  इंदिरा नगर निवासी एक परिवार के साथ शुक्रवार सुबह हरियाणा में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। ससुराल के एक कार्यक्रम में शामिल होने पंजाब जा रहे दंपती और उनके बड़े बेटे की कार दुर्घटनाग्रस्त होने से मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना रतलाम पहुंचते ही परिजनों और परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई। यात्रा के दौरान उनका छोटा बेटा रतलाम में अपने दादा-दादी के पास ही रुका हुआ था, जिससे उसकी जान बच गई।


जानकारी के अनुसार, इंदिरा नगर निवासी करमजीत सिंह सिंधु (52) अपनी पत्नी पवनदीप कौर (48) और बड़े बेटे अमरेंद्र सिंह (23) के साथ गुरुवार शाम अपनी स्विफ्ट कार से पंजाब स्थित ससुराल के एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निकले थे। शुक्रवार सुबह करीब 5:30 बजे हरियाणा के रोहतक के पास उनकी कार भीषण दुर्घटना का शिकार हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार में सवार पति-पत्नी और बेटे तीनों की मौत हो गई। दुर्घटना के सटीक कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो पाया है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है।


​

0 Response to "सड़क हादसे में पति-पत्नी और बेटे की मौत "

Post a Comment

Featured post

सड़क हादसे में पति-पत्नी और बेटे की मौत

    सड़क हादसे में पति-पत्नी और बेटे की मौत   रतलाम।  इंदिरा नगर न...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article