“किसिंग कार” बनी मुसीबत.....
डेस्क रिपोर्ट। सोशल मीडिया वायरल होने का भूत इन दिनों युवाओं में इस कदर सवार है कि उनको इस बात का अहसास भी नहीं होता कि उनकी हरकत कहीं उनके लिए ही मुसीबत न खड़ी कर दे, ऐसा ही एक ताजा मामला ग्वालियर से सामने आया है जिसमें एक युवक की दोस्त ने इन्स्टाग्राम पर व्यूज पाने के लिए कुछ ऐसा किया जिससे उसे 55 लाख व्यूज मिले लेकिन फिर पुलिस की फटकार और 5500 रुपये का जुर्माना भी भुगतना पड़ा।जानकारी के अनुसार प्यार मोहब्बत से जुड़े कई किस्से कहानियां आपने सुनी होंगी लेकिन यहाँ हम जो आपको बताने जा रहे हैं वो आज के ज़माने की मोहब्बत से जुड़ी है जिसमें कोई पर्दा नहीं होता..प्यार का इजहार खुलकर होता है… सोशल मीडिया पर वायरल “किसिंग कार” उसका एक उदाहरण है जो सोशल मीडिया पर दो दिन में 55 लाख व्यूज लेकर चर्चा का विषय बनी हुई है।
मामला ग्वालियर का है, पुलिस के संज्ञान में एक ऐसा वायरल वीडियो आया जिसमें लिपस्टिक के निशान वाली किसिंग कार सिटी सेंटर क्षेत्र में दौड़ती दिखाई दे रही है, ट्रैफिक पुलिस ने वीडियो की मदद से कार का पता लगाया जो थाटीपुर में रहने वाले आदित्य सिंह सिकरवार की निकली, पुलिस उसके घर पहुंची और कार को जब्त कर थाने ले आई।
पुलिस ने जब पूछताछ की तो मामला प्यार का निकला, आदित्य ने बताया कि वो बीए कर रहा है और सोशल मीडिया पर रील डालता है।कंटेंट बनाता है ये उसका शौक है इसमें उसकी दोस्त भी साथ रहती है, उसने बताया कि दो दिन पहले उसकी दोस्त ने कार पर लिपस्टिक के निशान बना दिए, उसने कहा इसे वायरल करने पर अच्छे व्यूज मिल जायेंगे, उसने साढ़े तीन घंटे में कुल 3400 किसिंग मार्क्स बनाये जिसमें 800- 900 रुपये की लिपस्टिक लगी, मैंने उसकी मेहनत का सम्मान कर वीडियो वायरल कर दी जिस पर 55 लाख व्यूज मिले लेकिन फिर पुलिस मेरे घर आई और कार को जब्त कर लिया।
पुलिस ने देखा कई जगह मोटर व्हीकल एक्ट का उल्लंघन हो रहा था, पुलिस ने उसे फटकार लगाई और 5500 रुपये का चालान काट कर चेतावनी दी कि भविष्य में ये गलती न करे, पुलिस की फटकार के बाद आदित्य ने थाने में ही अपनी कार पर लिपस्टिक के निशान मिटाए और लोगों को सलाह दी कि वे मोटर व्हीकल एक्ट का पालन करें अपन व्यूज के लिए किसी भी नियम को ना तोड़ें, बाद में पुलिस ने चालान काटकर कार को छोड़ दिया।
0 Response to "“किसिंग कार” बनी मुसीबत....."
एक टिप्पणी भेजें