स्व. राजीव गांधी की जयंती मनाई गई
शुक्रवार, 21 अगस्त 2026
Comment
स्व. राजीव गांधी की जयंती मनाई गई
जावरा। पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्व. राजीव गांधी की जयंती पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर जावरा द्वारा शिव शक्ति सेल्स एंड सर्विस, लहसुन मंडी के सामने श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने राजीव गांधी के राष्ट्र निर्माण में योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें संचार क्रांति का जनक बताया। साथ ही महिलाओं को आरक्षण, युवाओं को 18 वर्ष की आयु में मतदान का अधिकार तथा पंचायती राज व्यवस्था के माध्यम से महात्मा गांधी के ग्राम स्वराज की परिकल्पना को आगे बढ़ाने में उनके योगदान को याद किया गया।
इस अवसर पर कुंवर नीतिराज सिंह जावरा ने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में वरिष्ठ डॉ. हमीर सिंह राठौर, एडवोकेट वरुण श्रोत्रिय, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शहर जावरा सुशील कोचट्टा रिज़वान पठान, दानिश खान, राजेश शर्मा, लोकेश विज़वा, वरिष्ठ महिला कांग्रेस नेत्री यास्मीन खान, अन्नपूर्णा पंवार सहित नगर पालिका जावरा के वरिष्ठ पार्षद एवं पार्षद प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
0 Response to " स्व. राजीव गांधी की जयंती मनाई गई"
एक टिप्पणी भेजें