-->
r

Terhubung

Translate

करंट ने ली बहू ओर सुसर की जान

करंट ने ली बहू ओर सुसर की जान

      करंट ने ली बहू ओर सुसर की जान         

जबलपुर।  सिहोरा थाना क्षेत्र के महगवां गांव में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। कपड़े सुखाने वाले लोहे के तार में अचानक फैले करंट की चपेट में आने से बहू और उसे बचाने दौड़े ससुर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, दोनों को बचाने की कोशिश में पति भी गंभीर रूप से झुलस गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, महगवां गांव की रहने वाली मयूरी दुबे घर के आंगन में बंधे तार से सूख रहे कपड़े उठाने गई थी। उसी दौरान तार में अचानक तेज करंट प्रवाहित हो रहा था, जिसकी चपेट में आकर वह बुरी तरह छटपटाने लगी। बहू को करंट की चपेट में देखकर उसे बचाने के लिए उसके ससुर विष्णु प्रसाद दुबे तुरंत आगे बढ़े, लेकिन वे भी तेज करंट की चपेट में आ गए। करंट से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

पत्नी और पिता को छटपटाते देख मयूरी का पति मुकेश दुबे भी उन्हें बचाने के लिए दौड़ा, लेकिन वह भी करंट की चपेट में आ गया। गनीमत रही कि उसकी जान बच गई, हालांकि वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। परिजनों और आसपास के लोगों ने तत्काल उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है।


0 Response to "करंट ने ली बहू ओर सुसर की जान"

एक टिप्पणी भेजें

Featured post

     लिपिक सायबर ठगी का हुआ शिकार  रतलाम । सागौद रोड़ स्थित उत्कृष्ट स्कूल के लिपिक सायबर ठगी का शिकार हुए है। इन्हे क्रेडिट का...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article