केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल
बुधवार, 22 जुलाई 2026
Comment
कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ खोल मोर्चा
डेस्क रिपोर्ट। NEET परीक्षा में कथित अनियमितताओं और पेपर लीक के आरोपों को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इस मुद्दे पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने देशभर में विरोध प्रदर्शन किया।जानकारी के अनुसार राजधानी दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने कई कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को धरना स्थल से हटा दिया। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, डी.के. शिवकुमार और अखिलेश यादव समेत कई नेताओं को हिरासत में लिए गए हैं। इस दौरान राहुल के नाक पर चोट लगने की बात भी सामने आ रही है। सभी प्रदर्शनकारियों को पुलिस बस में भरकर मॉडल टाउन पुलिस थाने लेकर जा रही है।
कांग्रेस ने NEET परीक्षा में कथित गड़बड़ियों को लेकर केंद्र सरकार से जवाब मांगा है। पार्टी का आरोप है कि परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता को लेकर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं और छात्रों के भविष्य से जुड़े इस मामले में सरकार को स्पष्ट जवाब देना चाहिए। कांग्रेस नेताओं ने परीक्षा रद्द करने या पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग भी उठाई। इसके अलावा राहुल ने छात्रों पर दर्ज FIR वापस लेने की भी मांग उठाई है।
0 Response to "केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल"
एक टिप्पणी भेजें