दो बिजली कर्मी बर्खास्त, एक निलंबित
दो बिजली कर्मी बर्खास्त
एक निलंबित
डेस्क रिपोर्ट। बिजली कंपनी ने हादसे के वक्त वहां ड्यूटी पर तैनात रहे बिजली कर्मी घनश्याम गिरी को निलंबित कर दिया है। वहीं आउटसोर्स बिजली कर्मी समरथ मकवाना और गोबीलाल दोनों को बर्खास्त करने के आदेश एसई मनोज शर्मा ने जारी कर दिए है।
गौरतलब रहे कि पिपलोदा ब्लॉक के गांव हतनारा में 25 जून 2026 की रात निकाला जा रहा ताजिया 11 केवीए हाईटेंशन बिजली लाइन से टकरा गया था। इस हादसे में गांव के अरबाज खान, रशीद खान और सड्डू खान की मौत हो गई थी। जबकि दस से अधिक लोग घायल है। अगले दिन 26 जून सुबह होते ही प्रशासन एक्शन मोड में आ गया। सबसे पहले कलेक्टर मिशा सिंह ने रतलाम मेडिकल कॉलेज पहुंचकर वहां भर्ती घायलों के स्वास्थ्य की जानकारी ली। फिर एसडीएम रचना शर्मा व तहसीलदार देवेंद्र दानगढ़ को गांव भेजकर मामले की जांच शुरू करवाई। इन अधिकारियों ने ताजिया कमेटी सदर अकरम मेव सहित अन्य के बयान लिए। एसडीओपी संदीप मालवीय व पिपलौदा थाना प्रभारी रमेश कोली भी अपने स्तर पर हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों के बारे में जांच-पड़ताल कर रहे है। इधर बिजली कंपनी ने हादसे के वक्त वहां ड्यूटी पर तैनात रहे बिजलीकर्मी घनश्याम गिरी को निलंबित कर दिया है। वहीं आउट सोर्स बिजलीकर्मी समरथ मकवाना और गोबीलाल दोनों को बर्खास्त करने के आदेश एसई मनोज शर्मा ने जारी कर दिए है। ये अधिकारी भी गांव पहुंचे और हादसे की पड़ताल शुरू कर दी है।
इधर मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा भी प्रशासन ने की है। पांच-पांच हजार रुपए की त्वरित सहायता भी दी गई। शुक्रवार दोपहर नमाज के बाद मृतकों का जनाजा निकला और उन्हें सुपूर्दे खाक किया गया। इस हादसे से पूरे जिले में हड़कंप मचा हुआ है और अब प्रशासन जहां-जहां ताजिये निकल रहे, वहां को लेकर अलर्ट मोड पर आ गया है।
0 Response to "दो बिजली कर्मी बर्खास्त, एक निलंबित"
एक टिप्पणी भेजें