इबादत, त्याग और समर्पण का पर्व
बुधवार, 13 मई 2026
Comment
इबादत, त्याग और समर्पण का पर्व
ईदुलअजहा केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि इबादत, त्याग और अल्लाह के प्रति समर्पण का प्रतीक है. इस दिन मुसलमान पैगंबर इब्राहिम की कुर्बानी की भावना को याद करते है. जिन्होंने अल्लाह के हुक्म पर अपने सबसे प्रिय बेटे इस्माइल की कुर्बानी देने का वादा लिया था। इसी परंपरा के तहत मुसलमान भेड़, बकरी, ऊंट या भैंस की कुर्बानी देते है. उसके मांस को तीन हिस्सों में बांटते, एक परिवार, एक रिश्तेदारों और एक जरूरतमंदों के लिए दिया जाता है।
ज़ुल हिज्जा के पहले 10 दिन इस्लाम में बेहद मुकद्दस माने जाते है. इन दिनों में इबादत का सवाब कई गुना बढ़ जाता है। खास बात यह है कि जो लोग कुर्बानी करने का इरादा रखते है उनके लिए एक विशेष अमल बताया गया है, वे कुर्बानी होने तक अपने बाल और नाखून न काटें. यह परंपरा हजरत मोहम्मद सा.की हदीसों पर आधारित है। हदीस में उल्लेख मिलता है कि ज़ुल हिज्जा का चांद दिखने के बाद, कुर्बानी करने वाला व्यक्ति बाल और नाखून काटने से परहेज करे।
दीन के अनुसार यह अमल हज पर जाने वाले हाजियों की तरह सादगी और परहेज़गारी अपनाने का प्रतीक भी है। यह इंसान को सब्र, अनुशासन और अल्लाह के करीब होने का एहसास कराता है, साथ ही यह भी संदेश देता है कि कुर्बानी केवल जानवर की नहीं, बल्कि अपनी इच्छाओं और अहंकार की भी होनी चाहिए, हालांकि, यह नियम अनिवार्य नहीं बल्कि मुस्तहब माना गया है। यदि कोई व्यक्ति अनजाने में बाल या नाखून काट लेता है, तो उसकी कुर्बानी पर कोई असर नहीं पड़ता. ज़ुल हिज्जा के ये दिन इबादत के साथ सब्र और इंसानियत की भावना को मजबूत करने का जस्बा देते है।
0 Response to " इबादत, त्याग और समर्पण का पर्व"
एक टिप्पणी भेजें