-->
r

Terhubung

Translate

 अनैतिक कृत्य करने वाले अड्डे पर दबीश

अनैतिक कृत्य करने वाले अड्डे पर दबीश

   अनैतिक कृत्य करने वाले अड्डे पर दबीश
रतलाम। शहर के औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने अनैतिक कृत्य करने वाले अड्डे पर दबीश देकर एक वेस्ट बंगाल की लड़की और रतलाम के एक दंपत्ति को हिरासत में लिया है। पुलिस की प्रारंभिक जानकारी में दंपत्ति के मोबाइल में बंगाल की कई लड़कियों के फोटो और आधार कार्ड भी मिले हैं जिनको लेकर जांच की जा रही है।

सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया ने जानकारी देते हुए बताया शहर के अलकापुरी स्थित एक मकान में लंबे समय से अवैध गतिविधियां संचालित हो रही थी जिसको लेकर पुलिस ने एक टीम गठित की और एक युवक को ग्राहक बनाकर भेजा ओर दबिश दी। दबिश के दौरान मौके से देह व्यापार में लिप्त एक वेस्ट बंगाल की लड़की और दंपति अशोक ओर सविता जो पत्नी पत्नी हे उनको हिरासत में लिया गया है जो इस काम को करवा रहे थे। तीनों को औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस लेकर आई है जहां पर उनसे पूछताछ की जा रही है। 


0 Response to " अनैतिक कृत्य करने वाले अड्डे पर दबीश"

एक टिप्पणी भेजें

Featured post

पुलिस ने ड्रग्स पकड़ी, आरोपी फ़रार

       पुलिस ने  ड्रग्स पकड़ी, आरोपी फ़रार  रतलाम । थाना कालूखेड़ा की मावता पुलिस चौकी टीम ने मुखबिर की सूचना पर नाकाबंदी कर 2.49...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article