-->
r

Terhubung

Translate

ये हे सरकार का अर्बन मॉडल - राहुल गांधी

ये हे सरकार का अर्बन मॉडल - राहुल गांधी

  ये हे सरकार का अर्बन मॉडल - राहुल गांधी
  
इंदौर। आज इंदौर पहुंचे राहुल गांधी ने केंद्र ओर राज्य सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहां की भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने से जो लोग प्रभावित हुए हैं, मैं उनसे मिला हूं। कई परिवार के सदस्यों की मौत हुई है और कई बीमार हुए हैं। वादा किया गया था- देश को 'स्मार्ट सिटी' दी जाएंगी। मगर ये स्मार्ट सिटी का नया मॉडल है, जहां पीने का पानी नहीं है और लोगों को डराया जा रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि इंदौर में साफ पानी नहीं मिल रहा है। दूषित पानी पीने से लोगों की मौत हुई है और यह सरकार का 'अर्बन मॉडल' है। यह सिर्फ इंदौर तक सीमित नहीं है, बल्कि ऐसा अन्य शहरों में भी हो रहा है। लोगों को साफ पानी और हवा मिले, ये जिम्मेदारी सरकार की होती है, मगर वह इस काम में असफल है। सरकार को इसकी जिम्मेदारी लेनी चाहिए। साथ ही, पीड़ितों को सही मुआवजा भी मिलना चाहिए, क्योंकि ऐसे हालात सरकार की लापरवाही से बने हैं।

आज भी यहां साफ पानी नहीं मिल रहा है। इसलिए लोग चाहते हैं कि यहां साफ पानी की व्यवस्था की जाए। जनता को साफ पानी देना सरकार की जिम्मेदारी है, जिसे पूरा किया जाना चाहिए। नेता विपक्ष होने के नाते मैं इनकी आवाज उठाने आया हूं, ये मेरी जिम्मेदारी है- मैं पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा हूं।

0 Response to "ये हे सरकार का अर्बन मॉडल - राहुल गांधी"

एक टिप्पणी भेजें

Featured post

पुलिस ने ड्रग्स पकड़ी, आरोपी फ़रार

       पुलिस ने  ड्रग्स पकड़ी, आरोपी फ़रार  रतलाम । थाना कालूखेड़ा की मावता पुलिस चौकी टीम ने मुखबिर की सूचना पर नाकाबंदी कर 2.49...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article