-->
r

Terhubung

Translate

तेज रफ्तार ने छीना बेटे से मां का साया

तेज रफ्तार ने छीना बेटे से मां का साया

   रफ्तार बनी शिक्षिका की मौत का कारण

रतलाम। लापरवाही ने आज फिर एक बेटे से मां को छीन लिया। नगर निगम के तेज रफ्तार कचरा संग्रहण वाहन ने बाइक सवार मां बेटे को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बेटा घायल हुआ, वहीं मां की निजी अस्पताल में मौत हो गई। 

जानकारी के अनुसार टाटानगर निवासी सुनीता शाह पति सुशील शाह (55) कल्मोड़ा के शासकीय विद्यालय में शिक्षिका के पद पर पदस्थ हैं। दोपहर बाद वह बेटे गौरव के साथ बड़ी बेटी सोनाली बेरा से मिलने लालबाग जा रही थी, तभी विरियाखेड़ी मोड पर पीछे से आए नगर निगम के तेज रफ्तार वाहन (क्रमांक एमपी 43 एल 1015) ने टक्कर मार दी और फरार हो गया। दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया।

सुनीता के सिर में गंभीर चोट आई थी। निजी अस्पताल में उपचार किया जा रहा था। रात को मौत हो गई। बेटे को हाथ पैर और कमर में चोट आई है। रात को घायल बेटे ने औद्योगिक पुलिस थाना क्षेत्र में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपी वाहन चालक की तलाश कर रही है।

0 Response to "तेज रफ्तार ने छीना बेटे से मां का साया"

एक टिप्पणी भेजें

Featured post

अवैध अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

  अवैध अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार जावरा । थाना रिंगनोद पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 950 ग...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article