-->
r

Terhubung

Translate

 दर्दनाक हादसा पानी में डूबने से दो शिक्षक और एक छात्र की मोत

दर्दनाक हादसा पानी में डूबने से दो शिक्षक और एक छात्र की मोत

                           दर्दनाक हादसा पानी में डूबने से दो शिक्षक और एक छात्र की मोत  


रतलाम। रविवार को रतलाम के पास पिकनिक स्पॉट 'पैराडाइज वैली' में एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां जावरा के एक निजी स्कूल के पिकनिक दल का मज़ा मातम में बदल गया। गहरे पानी में डूब रहे छात्रों को बचाने की कोशिश में दो शिक्षकों और एक 15 वर्षीय छात्र की जान चली गई।


​जानकारी के अनुसार जावरा के त्रिमूर्ति हायर सेकेंडरी स्कूल का 17 सदस्यीय दल (13 विद्यार्थी और 4 शिक्षक) रविवार को पिकनिक मनाने पैराडाइज वैली आया था। पिकनिक के दौरान कुछ छात्र पानी के तेज बहाव और गहराई में चले गए और डूबने लगे। छात्रों को संकट में देख दो शिक्षकों ने साहस दिखाते हुए तुरंत पानी में छलांग लगा दी। शिक्षकों ने कुछ बच्चों को तो सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन वे खुद और एक छात्र गहरे पानी की चपेट में आ गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल (रेस्क्यू टीम) मौके पर पहुंचा। कड़ी मशक्कत के बाद तीनों को पानी से निकालकर तुरंत मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
​मृतकों की पहचान ​हर्षित पाटीदार (15 वर्ष) – निवासी, जावरा (छात्र), ​प्रिंस पिता करण (28 वर्ष) – निवासी, जावरा (शिक्षक), विजय सिंह (52 वर्ष) – निवासी, जावरा (शिक्षक)

दुर्घटना में घायल छात्रा खुशी (पिता नंदलाल राठौर) 15 वर्षीय, अन्वेष 15 वर्षीय, सिद्धि 16  को इलाज के लिए तुरंत जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

​हादसे की खबर फैलते ही जावरा और रतलाम क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान लेकर पूरे हादसे की जांच शुरू कर दी है।


0 Response to " दर्दनाक हादसा पानी में डूबने से दो शिक्षक और एक छात्र की मोत "

एक टिप्पणी भेजें

Featured post

दर्दनाक हादसा पानी में डूबने से दो शिक्षक और एक छात्र की मोत

                            दर्दनाक हादसा पानी में डूबने से दो शिक्षक और एक छात्र की मोत   ...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article