-->

Translate

रविवार, 15 जून 2025

दिनदहाड़े युवती पर जानलेवा हमला

   युवक ने युवती पर किया जानलेवा हमला
रतलाम। जिले में क्राइम थमने का नाम नहीं ले रहे हे। आरोपी खुले आम क्राइम कर रहे हे, पुलिस का डर खत्म हो गया हे, किसी न किसी राजनीतिक या धार्मिक संगठन से जुड़ कर ये छुटभैया नेता अपने आपको कानून से ऊपर समझने लगते हे, ऐसा ही कारनामा शनिवार को आरोपी ने बेटी पर जानलेवा हमला कर दिया। मां ने बचाने की कोशिश की दोनों चिल्लाई, तब जाकर आसपास के लोग बाहर निकले तब तक आरोपी फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार बेटी ने मां के साथ पुलिस में आरोपी के खिलाफ शिकायत की थी मगर कोई कार्रवाई नहीं की गई नतीजतन जवाबदारों की लापरवाही से आरोपी के हौसला बढ़ा ओर उसने गढ़ना को अंजाम दिया।

विरियाखेड़ी निवासी युवती अपनी मां के साथ मंगलमूर्ति सिटी में टिफिन देने गई थी, वहां से जब वह बाहर निकली तो आरोपी ने पीछा किया और वाद विवाद भी किया। गुस्से में आकर कैंची से जानलेवा हमला किया। इस दौरान मां ने बीच बचाव किया। फिर भी कैची बेटी को लग गई। यदि मां उसे नहीं बचाती तो बेटी की जान भी जा सकती थी। 

पूरी वारदात सीसी टीवी केमरे में कैद हुई। फरियादी युवती की रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध धारा 74,78,79,1 15(2).351 (3) BNS का अपराध पंजीबद्ध किया गया। घटना की गंभीरता के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर औद्योगिक क्षेत्र रतलाम पुलिस टीम द्वारा आरोपी नीलेश पाटीदार को गिरफ्तार किया गया।

जब युवती ने द्वारा औद्योगिक क्षेत्र पुलिस थाने पर युवक द्वारा आत्महत्या करने की धमकी एवं शादी के लिए परेशान करने के संबंध में शिकायत की थी। तब मामले में पुलिस द्वारा लापरवाही की। इस पर पुलिस अधीक्षक द्वारा संबंधित जांचकर्ता अधिकारी उप निरीक्षक एवं प्रधान आरक्षक को निलंबित किया गया है।


Featured post

पुलिस कस्टडी में मौत, मचा हड़कंप

  पुलिस कस्टडी में आरोपी की संदिग्ध मौत                थाने में मचा हड़कंप​​​​​​​ रतलाम । एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ ...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article