ट्रेन में चूहे ने बुजुर्ग की कुतरी नाक
ट्रेन में चूहे ने बुजुर्ग की कुतरी नाक
डेस्क रिपोर्ट। चंडीगढ़ से इंदौर आ रही उना-इंदौर एक्सप्रेस में सफर कर रहे 78 वर्षीय बुजुर्ग के साथ रात में ऐसी घटना हुई, जिसने यात्रियों की सुरक्षा और ट्रेन की साफ-सफाई पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बताया जा रहा है कि रात करीब साढ़े 10 बजे बुजुर्ग यात्री एचपी करण कोच में सो रहे थे।
इसी दौरान चूहे ने उनकी नाक कुतर दी। अचानक तेज दर्द और खून निकलने से उनकी नींद खुली तो वह घबरा गए। घटना के बाद परिजनों ने रेलवे कर्मचारियों से शिकायत की और इंदौर पहुंचने पर बुजुर्ग को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।
परिजनों का कहना है कि ट्रेन में चूहे और गंदगी को लेकर पहले ही रेलवे कर्मचारियों को जानकारी दी गई थी। उनका आरोप है कि कोच में सफाई की स्थिति ठीक नहीं थी और चूहों की आवाजाही भी दिखाई दे रही थी।
शिकायत मिलने के बाद कर्मचारियों ने गंदगी साफ कर दी, लेकिन चूहों को पूरी तरह रोकने के लिए पर्याप्त कदम नहीं उठाए गए। परिवार का कहना है कि अगर समय रहते चूहों की समस्या पर ध्यान दिया जाता तो शायद रात में ऐसी घटना नहीं होती।
0 Response to "ट्रेन में चूहे ने बुजुर्ग की कुतरी नाक "
एक टिप्पणी भेजें