62 किलो डोडाचूरा के साथ दो गिरफ्तार
पुलिस सूत्रों के अनुसार रिंगनोद थाना प्रभारी को मुखबीर से मिली सुचना पर कार्यवाही करते हुये गोंदीधर्मसी से गोठडा के मध्य निकल रहे एक्सप्रेस-वे के नीचे ग्राम गोंदीधर्मसी पर नाकाबंदी कर मोटर साइकिल से जाते दो व्यक्तियों को पकड़ा। पकडे गये आरोपीगण भेरुलाल पिता कारुजी गुर्जर उम्र48 साल निवासी होलडी थाना बडावदा एवं भंवरलाल पिता नागुलाल जाति गायरी उम्र 45 साल निवासी मेहंदी थाना रिंगनोद के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा 62 किलो 650 ग्राम किमती लगभग 1,25,000 रूपये का बरामद किया गया। अवैध डोडाचूरा मिलने पर आरोपीगणो को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरप्तार किया गया। घटना मे प्रयुक्त एचएफ डीलक्स मो.सा. क्र MP43EK7429 कीमती 60,000 रुपये भी पुलिस द्वारा जब्त की गई ।
0 Response to " 62 किलो डोडाचूरा के साथ दो गिरफ्तार"
एक टिप्पणी भेजें