-->
r

Terhubung

Translate

  युवक की चाकू से गोदकर हत्या

युवक की चाकू से गोदकर हत्या

          युवक की चाकू से गोदकर हत्या

रतलाम । गुरुवार को शहर के कालका माता मंदिर के सामने मित्र निवास कॉलोनी में एक युवक की सुबह लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। खून से लटपथ पड़े शव को देखकर हर कोई घबरा गया। कचरा गाड़ी के कर्मचारी ने कॉलोनी के लोगों को बताया सुचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु मेडिकल कॉलेज भिजवाया। पुलिस ने मर्ग क़ायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह पुलिस को मित्र निवास कॉलोनी में किसी युवक के शव पड़े होने की सूचना मिली थी। सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा एवं स्टेशन रोड थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मृतक की पहचान अरुण पिता मनोहर असावरा उम्र 22 वर्ष रत्नेश्वर रोड निवासी रतलाम के रूप में हुई है। मृतक से जुड़े लोगों से मिली जानकारी अनुसार मृतक इलेक्ट्रिशियन का काम करता था।

जानकारी के अनुसार बुधवार रात अरुण का कालिका माता मंदिर परिसर में कुछ अज्ञात लोगों से विवाद हुआ था। बुधवार रात जिस स्थान पर विवाद हुआ था, उसकी दूरी मंदिर और पुलिस चौकी से महज 50 मीटर है।

पुलिस के अनुसार मृतक के शरीर पर धारदार हथियार से चोट के निशान पाये गए है ।संभवत युवक की चाकू से हत्या की गई है। बुधवार देर रात 11:00 बजे अरुण सीसीटीवी कैमरे में जाते हुए दिखाई दे रहा था वही सुबह करीब 7:00 बजे पुलिस को अरुण की लाश खाली प्लॉट पर मिलने की सूचना मिली । पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि बुधवार रात अरुण का कालिका माता मंदिर परिसर में कुछ अज्ञात लोगों से विवाद हुआ था। बुधवार रात जिस स्थान पर विवाद हुआ था, उसकी दूरी मंदिर और पुलिस चौकी से महज 50 मीटर है।

0 Response to " युवक की चाकू से गोदकर हत्या"

एक टिप्पणी भेजें

Featured post

करोड़ो की ठगी मामले में 14 गिरफ्तार

     करोड़ो की ठगी मामले में 14 गिरफ्तार                              डेस्क रिपोर्ट । रुपये दोगुना करने के नाम पर 2 करोड़ की ठगी,...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article