-->

Translate

शुक्रवार, 30 मई 2025

युवती ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

      युवती ने फंदा लगाकर की आत्महत्या
रतलाम।परीक्षा में फेल होने के कारण एक युवती ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वह मामा के घर पर ही रहकर पढ़ाई करती थी, जब वह अपने घर लौटी तो तनाव के चलते गुरुवार को सुबह फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन मेडिकल कॉलेज लाए, जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस भी पहुंची। पुलिस का कहना है तनाव के चलते ऐसा कदम उठाया है। कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

जानकारी के अनुसार जिले के गांव मलवासा के रहने वाले प्रजापत परिवार की बड़ी बेटी महिमा  (21) ऊपर मंजिल पर वेंटिलेशन में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जब छोटी बेटी हर्षिता (12) ऊपर कमरे में गई तो पता चला। वह तुरंत नीचे आए और परिजनों को बताया। परिजन तोड़ते हुए ऊपर गए देखा तो वह वेंटिलेशन पर फंदा मटका लगाकर लटकी हुई थी उसे तुरंत मेडिकल कॉलेज लाया गया जहां पर चिकित्सकों ने परीक्षण के उपरांत मृत घोषित कर दिया। महिमा का एक 17 वर्षीय भाई है। 


Featured post

नवीन बिजली ग्रिड से बदलेगी गांवों की तस्वीर

         नवीन बिजली ग्रिड से बदलेगी                      गांवों की तस्वीर   डेस्क रिपोर्ट । क्षेत्रीय विधायक डॉ. राजेन्द्र पाण्ड...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article