ई-स्कूटी में लगी आग, तीन लोग झुलसे
बुधवार, 19 अगस्त 2026
Comment
ई-स्कूटी में लगी आग, तीन लोग झुलसे
जानकारी के अनुसार ग्राम गुणावद में पदस्थ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बिंदुकुंवर अपने परिवार के साथ विंध्यावासिनी कॉलोनी में रह रही है। पांच-छह माह पहले ही वे कॉलोनी में रहने आई है। मंगलवार रात वे उनकी बड़ी बेटी 20 वर्षीय विजयलक्ष्मी और छोटी बेटी 16 वर्षीय अंतिम एक कमरे में सौ रहे थे। उन्होंने दस दिन पहले एक ई-स्कूटर खरीदा था। वह स्कूटर घर के अंदर खड़ा हुआ था। बुधवार सुबह करीब चार बजे स्कूटर में आग लग गई। कुछ ही देर में आग घर में फैल गई और घर में रखा सामान भी जलने लगा। घर में धुआं ही धुआं ही हो गया। इसी बीच बिंदुकंवर व उनकी बेटियों की आंख खुली तो उन्होंने पाया कि स्कूटर व घर के सामान में आग लगी हुई थी। बड़ी बेटी तत्काल सबसे पहले कमरे से बाहर निकली और छत पर जाने के लिए छत वाले दरवाजे को जाकर खोला और वापस कमरे में लौटने लगी तो देखा कि उनकी मां व छोटी बहन झुलस गए थे। शोर सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे। इसी बीच विजयलक्ष्मी अपनी मां व बहन के हाथ पकड़कर उन्हें जैसे-तैसे छत पर पहुंची। वहां से तीनों पड़ोसी के घर की छत पर पहुंचे तथा वहां से बाहर निकले। आसपास के लोगों ने मदद की और एंबुलेंस सेवा को फोन किया लेकिन डेढ़ घंटे तक एंबुलेंस नहीं पहुंची। इसी बीच आसपास के लोग निजी वाहनों से बिंदुकुंवर व उनकी बेटियों को मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। विजयकुंवर व अंतिम को मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया। वे दोनों करीब साठ प्रतिशत झुलस चुके हैं। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को इलाज के लिए इंदौर ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं भाग-दौड़ करने में विजयलक्ष्मी को पैर में मामूली चोट आई है।
ई-स्कूटर में आग लगने के पहले भी कई मामले हो चुके हैं। चार माह पहले आनंद कॉलोनी में एक ई-स्कूटर में आग लग गई थी और साल भर पहले विनोबा नगर क्षेत्र में भी ई-स्कूटर में भी आग लगने की घटना हुई थी। इनमें कोई जनहानि नहीं हुई थी। वहीं 04 जनवरी 2025 की रात पीएंडटी कॉलोनी निवासी सेवानिवृत्त रेलकर्मी के घर ई-स्कूटर की बेटरी में जोरदार विस्फोट हुआ था और स्कूटर व घर में आग लग गई थी। हादसे में एक 11 वर्षीय बालिका की मौते हो गई थी तथा एक बालिका झुलस गई थी। विस्फोट इतना जोरदार था कि घर की दीवारे व फर्स तक क्षतिग्रस्त हो गए थे।
0 Response to "ई-स्कूटी में लगी आग, तीन लोग झुलसे"
एक टिप्पणी भेजें