-->
r

Terhubung

Translate

रोजगार मेला शहर की शासकीय आईटीआई में आयोजित

रोजगार मेला शहर की शासकीय आईटीआई में आयोजित

                                        रोजगार मेला शहर की शासकीय आईटीआई में आयोजित 

                                                                               


रतलाम । जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन आगामी 16 अक्टूबर को किया जाएगा।। जिला प्रशासन तथा रोजगार कार्यालय द्वारा रोजगार मेला शहर की शासकीय आईटीआई में आयोजित किया जाएगा। मेले में लगभग 12 निजी क्षेत्र की कम्पनियों के प्रतिनिधियों द्वारा नियमित पदों पर भर्ती की जाएगी।

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि रोजगार मेले में ख्याति प्राप्त कम्पनियों द्वारा मशीन ऑपरेटर, मार्केटिंग एक्जिक्यूटिव, ट्रेनी, ऑफिस असिस्टेंट, बिजनेस डेवलपमेंट एक्जिक्यूटिव, एच. आर.मैनेजर, सुपरवाइजर, एजेंट, सिक्योरिटी गार्ड, अकाउंटेट, सेल्स एक्जिक्यूटिव, कम्प्यूटर ऑपरेटर, वेलनेस एडवाइजर, लेबर आदि पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी। आवेदक की योग्यता कक्षा 8वीं उत्तीर्ण से स्नातकोत्तर होनी चाहिए। आयु सीमा 18 से 45 वर्ष तक नियत है।

इच्छुक आवेदक 16 अक्टूबर को सुबह 10.00 से 3.00 बजे तक शासकीय आईटीआई सैलाना रोड रतलाम पर अपने शैक्षणिक योग्यता के मूल प्रमाण-पत्र, रोजगार पंजीयन, 2 पासपोर्ट साइज के फोटो एवं आधार कार्ड की छायाप्रति और बायोडाटा के साथ उपस्थित हों।

 

0 Response to "रोजगार मेला शहर की शासकीय आईटीआई में आयोजित "

एक टिप्पणी भेजें

Featured post

मोहब्बत का दर्दनांक अंत....

   बकरा पुल पर मिले शव की गुत्थी सुलझी रतलाम । रेलवे ट्रैक किनारे नाले में मिला शव की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली हे। जांच में सामन...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article