-->
r

Terhubung

Translate

 ट्रक पुल तोड़ते हुए पुलिया के बीच फसा, चालक की मौत

ट्रक पुल तोड़ते हुए पुलिया के बीच फसा, चालक की मौत

                              अनियंत्रित ट्रक पुल तोड़ते हुए पुलिया के बीच फसा, चालक की मौत

                                         

मंदसौर। सीतामऊ थाना क्षेत्र में बेल्लारी गांव के पास 8 लेन एक्सप्रेस वे पर एक ट्रक अचानक अनियंत्रित हुआ और पुल तोड़ते हुए पुलिया के बीच फंस गया। इस दर्दनाक हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई। ड्राइवर का सहयोगी क्लीनर गंभीर रूप से घायल है।

इस घटना में ट्रक चालक आशु खान की मौत हो गई आशु राजस्थान के रहने वाले थे। ट्रक क्लीनर मुकीम गंभीर रूप से घायल है उसे एंबुलेंस की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद मंदसौर रेफर किया गया है,क्लीनर गंभीर रूप से घायल है अस्पताल में उसे भर्ती कराया गया है सीतामऊ पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। यह घटना शनिवार सुबह की है दिल्ली - मुंबई एक्सप्रेस वे पर तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित हुआ और पुल तोड़ते हुए झूल गया। बताया जा रहा है कि ट्रक चालक को नींद गई थी जिस करण ट्रक अनियंत्रित हुआ था और पुल से नीचे लटक गया।

 

 

 

 


0 Response to " ट्रक पुल तोड़ते हुए पुलिया के बीच फसा, चालक की मौत "

एक टिप्पणी भेजें

Featured post

मालूमात का टोटा, बयानात की भरमार

   मालूमात का टोटा, बयानात की भरमार डेस्क रिपोर्ट । यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा अज़ीम मुजाहिद-ए-आज़ादी (स्वतंत्रता सेनानी...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article