-->
r

Terhubung

Translate

डांसर की अदाओं पर बहका कॉन्स्टेबल......???

डांसर की अदाओं पर बहका कॉन्स्टेबल......???

                   डांसर की अदाओं पर बहका कॉन्स्टेबल, उड़ेलने लगा पानी 

                                       

डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश के नीमच जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वायरल वीडियो में बार डांसर के सिर पर कॉन्स्टेबल का पानी उड़ेल रहा है। इसका वीडियो कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने बना लिया। अब सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। बताया जा रहा है कि यह कार्यक्रम सिंगोली नगर परिषद में आयोजित किया गया था। इसमें डांस के लिए डांसर को बुलाया गया था। फिल्मी गानों पर डांसर नाच रही थीं, इस दौरान ऑन ड्यूटी कॉन्स्टेबल ने फूहड़तादिखाई।

वायरल वीडियो में सिंगोली थाने में पदस्थ एक कॉन्स्टेबल भी मौजूद था। डांसर को नाचता देख कॉन्स्टेबल भी खुद पर काबू नहीं रख पाया। वह मंच पर पहुंच गया और डांसर के सिर पर पानी उड़लने लगा। वह कुछ देर पर मंच पर खड़े होकर ऐसा ही करता रहा। वीडियो की शुरुआत में सफेद शर्ट पहने कॉन्स्टेबल है जो पानी डाल रहा है। बताया जा रहा है कि वीडियो में दिख रहा कॉन्स्टेबल थाने के लिए सूचना संकलन का काम करता है। इसलिए वह सिविल ड्रेस में था। डांस कार्यक्रम रात को ढाई बजे चल रहा था जो कि नियम के विरुद्ध है। साथ ही नगर परिषद पर भी सवाल उठ रहे हैं कि ऐसे नृत्य करवाए क्यों जा रहे थे।


0 Response to "डांसर की अदाओं पर बहका कॉन्स्टेबल......???"

एक टिप्पणी भेजें

Featured post

मालूमात का टोटा, बयानात की भरमार

   मालूमात का टोटा, बयानात की भरमार डेस्क रिपोर्ट । यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा अज़ीम मुजाहिद-ए-आज़ादी (स्वतंत्रता सेनानी...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article