-->
r

Terhubung

Translate

रिश्वत लेते रंगे हाथों धराई महिला अधिकारी......

रिश्वत लेते रंगे हाथों धराई महिला अधिकारी......

                                  रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों धराई जिला परियोजना समन्वयक

                                       

इंदौर। लोकायुक्त की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला परियोजना समन्वयक जिला शिक्षा केंद्र इंदौर की शीला मेरावी को एक लाख रूपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। फरियादी दिलीप बुधानी ने पूरे मामले की लोकायुक्त पुलिस से शिकायत की थी।

जानकारी के अनुसार फरियादी दिलीप बुधानी  MP पब्लिक स्कूल अशोक नगर एवं MP किड्स स्कूल अंजली नगर इंदौर के संचालक हैं। इनके दोनों ही स्कूल शासन से मान्यता प्राप्त होकर संचालित हैं और मान्यता के साथ इनके द्वारा छात्र /छात्राओं को 5वीं एवमं 8वीं बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित कराया गया था। इसी दौरान आर टी आई एक्टिविस्ट संजय मिश्रा द्वारा जिला परियोजना समन्वयक जिला शिक्षा केंद्र इंदौर शीला मेरावी के कार्यालय से सूचना के अधिकार अंतर्गत उक्त दोनों ही स्कूलों के छात्र/छात्राओं की पांचवीं एवं आठवीं की परीक्षा में सम्मिलित होने के संबंध में जानकारी मांग कर संचालक आवेदक दिलीप बुधानी को ब्लैकमेल किया जा रहा था कि वह उनके दोनों स्कूलों की मान्यता समाप्त करा देगा।

जांच को समाप्त करने एवं आगे भी संजय मिश्रा कोई शिकायत नहीं करेगा ऐसा लिखवाकर देने की एवज़ में आरोपी जिला परियोजना समन्वयक शीला मेरावी द्वारा 10 लाख रुपए रिश्वत की मांग की जा रही थी जिसमें 4 लाख रूपए में सौदा तय हुआ था जिसकी पहली किस्त एक लाख रूपए आज देना तय हुआ था।

फरियादी दिलीप बुधानी ने पूरे मामले की लोकायुक्त पुलिस से शिकायत की थी। लोकायुक्त ने मामले की जांच के बाद आज जब एक लाख रूपए की क़िस्त फरियादी ने जिला परियोजना समन्वयक शीला मेरावी को दी तभी लोकायुक्त की टीम ने रिश्वत की राशि लेते उन्हें ट्रैप किया। लोकायुक्त ने आरोपी शिला मरावी पर भ्रष्टाचार अधिनियम निवारण के तहत मामला दर्ज किया है। 

0 Response to "रिश्वत लेते रंगे हाथों धराई महिला अधिकारी...... "

एक टिप्पणी भेजें

Featured post

मालूमात का टोटा, बयानात की भरमार

   मालूमात का टोटा, बयानात की भरमार डेस्क रिपोर्ट । यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा अज़ीम मुजाहिद-ए-आज़ादी (स्वतंत्रता सेनानी...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article