-->
r

Terhubung

Translate

चार तस्करो को पुलिस ने किया गिरफ्तार

चार तस्करो को पुलिस ने किया गिरफ्तार

                                     चार तस्करो को पुलिस ने किया गिरफ्तार

                                              

जावरा । पुलिस द्वारा मादक पदार्थो की तस्करी के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में जावरा पुलिस ने बड़ी सफलता अर्जित करते हुए चार तस्करो को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दस लाख रु से अधिम मूल्य की एमडी ड्रग और स्मैक बरामद की है। पुलिस आरोपियों का रिमाण्ड लेकर उन से पूछताछ कर रही है कि नशीले पदार्थ कहा से लाये गए और कहा बेचे जाने थे। 

जानकारी के अनुसार मुखबिर से मिली एक सुचना के आधार पर जावरा शहर टीआई जितेन्द्र सिंह जादौन के नेतृत्व में उनि.रघुवीर जोशी और उनकी टीम ने गाठ शनिवार (19 सितम्बर 2024) को अकेला हनुमान मन्दिर के सामने जावरा से आरोपी सरफराज उर्फ सर्रु पिता मोहम्मद सलीम हम्माल उम्र 35 वर्ष निवासी महारपुरा जावरा ( बरफखाना ), पप्पु उर्फ बिल्ला पिता फकीर मोहम्मद जोगी उम्र 28 वर्ष निवासी महेन्द्र नगर जावरा, सलमान पिता असलम खान पठान उम्र 31 वर्ष निवासी पठानटोली जावरा ,अरमान उर्फ शेरु पिता ताजमोहम्मद खान पठान उम्र 27 वर्ष निवासी ईदगाह पठारी मोहल्ला डग जिला झालावाड राजस्थान को अवैध मादक पदार्थ एमडी ड्रग्स 75 ग्राम किमती 07 लाख 50 रूपये के साथ गिरफ्तार किया।

उक्त मामले में थाना जावरा पर अप.क्रं- 341/2024 धारा- 8/22,29 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपीयो को न्यायालय में पेश कर आरोपीयो का पुलिस रिमांड लिया गया । आरोपीयो से पुछताछ कर आरोपी सलमान के मैमोरेण्डम के आधार पर 20 ग्राम स्मैक किमती 02 लाख रुपये की जप्त कि गई तथा आरोपीयो से अवैध मादक पदार्थ कहा से लेकर आये और किसको देने जा रहे थे के सम्बंध मे पुछताछ जारी है ।

0 Response to "चार तस्करो को पुलिस ने किया गिरफ्तार"

एक टिप्पणी भेजें

Featured post

क्रेडिट कार्ड की उपयोगिता

         क्रेडिट कार्ड के फायदे ओर नुकसान                                डेस्क रिपोर्ट । आज के समय में क्रेडिट कार्ड केवल भुगतान...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article