-->

Terhubung

चोरो का नया तरीका हो जाए सावधान.....

चोरो का नया तरीका हो जाए सावधान.....

                                     फेवीक्विक और टोमेटो सॉस लगाकर चोरी को दिया अंजाम 

                                                 

डेस्क रिपोर्ट। आपके कपड़ों पर अचानक टोमेटो सॉस  जैसी कुछ चीज लग जाए या फिर आपकी गाड़ी में कोई फेवीक्विक  जैसा पदार्थ चिपका दें तो आप सावधान और सतर्क हो जाइए। क्योंकि आपके साथ कुछ घटना घटने वाली है। जी हांहम आपको एक ऐसा ही मामला बताने जा रहे है। जहां चोरों ने पहले किसान की बाइक पर फेवीक्विक लगाया और फिर गाड़ी में रखे थैले को लेकर रफूचक्कर हो गए। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

जानकारी के अनुसार मामला मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर के करेली का है। जहां पीड़ित किसान बैंक से पैसा निकालकर एक मोबाइल की दुकान पर पहुंचा। यहां चोरों ने बड़ी सफाई से किसान की बाइक के स्विच पर फेवीक्विक डाल दी। पीड़ित जब गाड़ी सुधरवाने मैकेनिक के पास गया तो वहां भी किसान मनोहर के कपड़े पर चोरों ने टोमेटो सॉस डाल दिया। जब पीड़ित कपड़े साफ करने लगा तो इस बीच चोर ने चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया।

शातिर चोर मनोहर की गाड़ी में रखा थेला ले उड़ा। पीड़ित मनोहर की माने तो थैले में चालीस हजार नगदी, चेक और बैंक पासबुक रखे हुए थे। यह वारदात शहर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस से की है। फिलहाल पुलिस ने सीसीटीवी वीडियो के जरिए मामले की जांच शुरू कर दी है। बहरहाल आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से दूर है।

0 Response to "चोरो का नया तरीका हो जाए सावधान....."

एक टिप्पणी भेजें

Featured post

पीलियाखाल सौंदर्यीकरण योजना में....??

 ठेकेदार को काम से ज्यादा भुगतान - दसेड़ा जावरा । 2019 की पीलियाखाल सौंदर्यीकरण योजना 2026 तक अधूरी अधिकारियों ने ठेकेदार को काम...

Translate

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article