-->

Translate

मंगलवार, 16 जुलाई 2024

दिनदहाड़े गन प्वाइंट पर पंजाब नेशनल बैंक में लूट

                                             दिनदहाड़े गन प्वाइंट पर पंजाब नेशनल बैंक में लूट 

                                             

इंदौर दिनदहाड़े गन प्वाइंट पर पंजाब नेशनल बैंक में लूट हो गई। घटना शाम करीब 4.30 बजे की है। यहां एक नकाबपोश बदमाश बैंक में घुसता है और फायरिंग करके रुपए लेकर फरार हो जाता है। सारी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

पूरा मामला इंदौर के विजय नगर थाना क्षेत्र के सिक्का स्कूल के सामने पंजाब नेशनल बैंक का है। जहां एक बदमाश बैंक के अंदर घुसा और बैंक के काउंटर पर पहले फायरिंग की और वहां पहुंचकर लाखों रुपए उठाकर बैग में भरे और बाहर निकल कर बाइक से फरार हो गया। बैंक लूट की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिस आलाधिकारियों ने जांच पड़ताल शुरू की है।

वहीं एडिशनल DCP राजेश दंडोतिया ने बताया पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। पूरे शहर में नाकाबंदी कर दी गई है। पुलिस संभावना व्यक्त कर रही है कि यह गार्ड भी हो सकता है और लाइसेंसी बंदूक से उसने फायर किया होगा। पूरे मामले की जांच पड़ताल में जारी है। 

 

Featured post

डकैती करने वाले आरोपी धाराएं

          डकैती करने वाले आरोपी धाराएं  शिवगढ़ । पुलिस ने दो सप्ताह पहले दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे के ग्राम वालारूंडी स्थित कट ...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article