-->
r

Terhubung

Translate

रिटायर्ड जवान ने नेता को मारी गोली

रिटायर्ड जवान ने नेता को मारी गोली

      रिटायर्ड जवान ने नेता को मारी गोली
 
उज्जैन। नागझिरी थाना क्षेत्र हमुखेड़ी में गुरुवार देर रात भाजपा नेता प्रकाश यादव को गोली मारने का मामला सामने आया है, घटना बच्चों के बीच विवाद को लेकर हुई गोली चलाने वाला आर्मी से रिटायर्ड जवान सुरेंद्र प्रताप सिंह है।

जानकारी के अनुसार नेता प्रकाश यादव और आर्मी के रिटायर्ड फौजी सुरेंद्र प्रताप सिंह में पुराना विवाद चल रहा था गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात्रि में करीबन 12:30 बजे दोनों के बीच विवाद हुआ था, सूचना पर पुलिस भी मौके पर मौजूद थी. पुलिस प्रकाश के घर के सामने पूरा मामला समझ रही थी. इसी दौरान सुरेंद्र प्रताप सिंह भदौरिया ने उन्होंने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से फायर किया और गोली प्रकाश यादव के सीने में लग गई. उनका संजीवनी अस्पताल में इलाज चल रहा है और वह खतरे से बाहर हैं. पुलिस ने सुरेंद्र प्रताप सिंह भदौरिया के बड़े भाई को हिरासत में ले लिया है। पुलिस के अनुसार फरार आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
 

0 Response to "रिटायर्ड जवान ने नेता को मारी गोली"

एक टिप्पणी भेजें

Featured post

हत्याकांड का फैसला , आरोपी को सजा

        सनसनीखेज हत्याकांड का फैसला        आरोपी को दोहरा आजीवन कारावास रतलाम । ग्राम रावटी  में हुए एक सनसनीखेज हत्याकांड का फै...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article