-->
r

Terhubung

Translate

दर्दनाक हादसा - बाइक सवार तीन लोगों की  मौत...

दर्दनाक हादसा - बाइक सवार तीन लोगों की मौत...

                                      कार बाइक की भिड़ंत,बाइक सवार तीन लोगों की  मौत 

                                   

डेस्क रिपोर्ट। रविवार की देर रात को कार ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक सवार तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है, यह घटना इटारसी के पास की है। कार नागपुर से भोपाल की तरफ जा रही थी। बाइक चालक ने फोरलेन पर गलत साइड से बाइक को ले जाने की कोशिश की रॉन्ग साइड में रही बाइक में तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों बाइक सवार 10 फीट तक उछलकर गिरे कार भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है।

जानकारी के अनुसार इस घटना में सनखेड़ा के रहने वाले नंदलाल ,गोपालदास पटेल और पुरानी इटारसी में रहने वाले राजेंद्र यादव की मौत हो गई है। इटारसी सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। तीनों मृतकों के शवों को इटारसी के सरकारी अस्पताल में लाया गया और सोमवार को पोस्टमार्टम कराया गया है।

इटारसी पुलिस ने कार चालक पर मामला दर्ज कर लिया है। कार में बैठा परिवार सुरक्षित है और उन्हें चोट नहीं आई है। कार लेकिन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है, कार में सवार फैमिली नागपुर से भोपाल जा रही थी, अभी पुलिस मामले की जांच कर रही है।

0 Response to "दर्दनाक हादसा - बाइक सवार तीन लोगों की मौत..."

एक टिप्पणी भेजें

Featured post

8 लेन पर डीजल से भरा टैंकर पलटा

     8 लेन पर डीजल से भरा टैंकर पलटा रतलाम ।  दिल्ली-मुंबई 8 लेन एक्सप्रेसवे पर बायो डीजल से भरा टैंकर पलटने के बाद सड़क पर डीज...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article