-->
r

Terhubung

Translate

इलाज के नाम पर बाबा ने किया दुष्कर्म.......

इलाज के नाम पर बाबा ने किया दुष्कर्म.......

                                        इलाज के नाम पर बाबा ने महिला के साथ किया दुष्कर्म

                                          

डेस्क रिपोर्ट। छिंदवाड़ा जिले में इलाज के नाम पर एक महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यह घटना ग्राम सिमरिया की है, यहां पर बाबागिरी करने वाले एक शख्स ने इलाज के बहाने महिला को कमरे में बुलाया और फिर उसके साथ दुष्कर्म कर दिया आरोपी ने वीडियो भी बना लिया था और महिला को वह ब्लैकमेल कर रहा था। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मोहखेड़ पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार लाल सिंह नाम का व्यक्ति बाबा गिरी करता है।

जानकारी के अनुसार उस से एक महिला दवा लेने के लिए गई थी। इस दौरान आरोपी ने महिला को अकेले में बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया आरोपी महिला को ब्लैकमेल कर रहा था और 50 हजार रुपए की मांग कर रहा था। इसके बाद महिला ने उसे 50 हजार रुपए दे दिए बाद में आरोपी की डिमांड बढ़ने लगी तो महिला ने इस पूरे मामले की जानकारी अपने पति को दी और वह पति के साथ थाने पहुंची।

महिला की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्काल आरोपी पर मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी गांव के लोगों को अपने झांसे में लेता था और इलाज के नाम पर झाड़ फूंक भी करता था। आरोपी ने चाकू दिखाकर महिला को डराया था।

 

0 Response to "इलाज के नाम पर बाबा ने किया दुष्कर्म......."

एक टिप्पणी भेजें

Featured post

8 लेन पर डीजल से भरा टैंकर पलटा

     8 लेन पर डीजल से भरा टैंकर पलटा रतलाम ।  दिल्ली-मुंबई 8 लेन एक्सप्रेसवे पर बायो डीजल से भरा टैंकर पलटने के बाद सड़क पर डीज...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article