-->

Translate

बुधवार, 10 जुलाई 2024

पुलिस की शिकायत पर भाजपा नेता पर प्रकरण दर्ज

                                            पुलिस की शिकायत पर भाजपा नेता पर प्रकरण दर्ज 

                                            


 

रतलाम। भाजपा नेता तथा पूर्व निगम अध्यक्ष दिनेश पोरवाल के खिलाफ पुलिस कर्मियों की शिकायत पर प्रकरण दर्ज हुआ है।  यह प्रकरण वायरल हुए वीडियो के आधार पर दर्ज किया गया है। वीडियो में पोरवाल पुलिस से बदतमीजी कर रहे थे।  वाहनों पर पत्थर फेंक रहे थे।  पुलिस का कहना था कि वह नशे में भी थे।

जानकारी के अनुसार  08 जुलाई को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें एक व्यक्ति पुलिस कर्मचारी से बदतमीजी करते हुए अपने हाथ में पत्थर उठाकर पास खड़े वाहन में तोड़फोड़ करते हुए दिख रहा था। जिसके संबंध में  थाना डीडीनगर आरक्षक फरियादी अजीतसिह पिता दिलीपसिह चौहान जाति राजपुत उम्र 38 साल निवासी पुलिस लाइन की  रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज किया। घटना के संबंध में पुलिस ने बताया कि 6 जुलाई 2024 को आरक्षक अजीत सिंह सैनिक क्रमांक 1084 शादाब की ड्युटी शामसे रात्रि 12 बजे तक चीता 04 पार्टी में सैलाना बस स्टेण्ड, हाट चौकी क्षैत्र में थी।

आरक्षक अजीतसिंह तथा सैनिक शादाब ड्युटी के दौरान रात्रि में भ्रमण कर सैलाना बस स्टेण्ड पर दुकानदारों  को समय पर दुकाने बंद करवाने की समझाईश देते हुए करीबन 11.35 बजे गायत्री टाकीज रोड पहुंचे तो देखा तो  दिनेश पोरवाल गायत्री टाकीज के बोर्ड गेट पर पत्थर फेंक रहा था। जब पुलिस कर्मचारियों ने टोका तो पोरवाल ने शराब के नशे में पुलिस कर्मचारियों से अभद्र व्यवहार किया।  आरक्षक अजीत सिंह की रिपोर्ट पर से थाना स्टेशन रोड पर अपराध क्रमांक 921/2024 धारा 296, 132, 125, 324 (4),351(2) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में  लिया गया।

Featured post

नवीन बिजली ग्रिड से बदलेगी गांवों की तस्वीर

         नवीन बिजली ग्रिड से बदलेगी                      गांवों की तस्वीर   डेस्क रिपोर्ट । क्षेत्रीय विधायक डॉ. राजेन्द्र पाण्ड...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article