-->

Translate

मंगलवार, 2 जुलाई 2024

आश्रम में चार बच्चों की मौत, 29 भर्ती....

                                     ठहाके लगाने वाले एसडीएम को हटाया, जवाबदार कौन  

                                       

डेस्क रिपोर्ट। इंदौर के मल्हारगंज स्थित श्री युगपुरुष धाम में चार बच्चों की मृत्यु हो गई है। बताया जा रहा है कि बच्चों के खून में इन्फेक्शन मिला है। 29 बच्चों को भर्ती किया है। मंगलवार सुबह जैसे ही यह मामला सामने आया प्रशान में हड़कंप मच गया। तुरंत सभी बच्चों को चाचा नेहरु अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यहां पर रहने वाले अधिकांश बच्चे अनाथ हैं। कलेक्टर ने घटनास्थल पर तैनात मल्हारगंज एसडीएम ओमप्रकाश बड़कुल को भी हटा दिया है। बड़कुल इस संवेदनशील विषय पर ड्यूटी के दौरान ठहाके लगा रहे थे। उनका वीडियो वायरल हुआ था 

जानकारी के अनुसार प्रारंभिक जांच में अधिकारियों ने बताया है कि जिन चार बच्चों की मौत हुई है उनमें से दो को मिर्गी आती थी। अन्य दो की मौत के पीछे ब्लड इन्फेक्शन और फूड पायजनिंग की आशंका जताई है। मृत बच्चों के नाम शुभम उर्फ करण, आकाश, शुभ और छोटा गोविंद है। सभी की उम्र 5 से 15 साल के बीच है। 12 साल का करण देवास जिले के सोनकच्छ का रहने वाला था। इसे 15 महीने पहले चाइल्ड लाइन के माध्यम से आश्रम में लाया गया था। जबकि, नर्मदापुरम जिले का रहने वाला सात साल के आकाश को चाइल्ड लाइन ने तीन महीने पहले आश्रम को सौंपा था। अधिकतर बच्चों को यहां पर चाइल्ड लाइन के माध्यम से ही लाया जाता है। 

मल्हारगंज पुलिस के मुताबिक 12 साल के करण की सोमवार को तबीयत बिगड़ी और मौत हो गई इसके बाद मंगलवार सुबह सात साल के आकाश ने दम तोड़ दिया। आश्रम के सेवादारों का कहना है कि सबसे पहले आश्रम में कृष्णा को इंफेक्शन हुआ था लेकिन वह स्वस्थ हो गया। इसके बाद अन्य बच्चों की हालत बिगड़ने लगी लेकिन वह स्वस्थ नहीं हो पाए। 

यहां पर मध्यप्रदेश के कई जिलों से आए बच्चे पढ़ाई करते हैं। इन्हें अलग-अलग जिलों से लाकर आश्रम को सौंपा गया था। आश्रम 2006 में 78 दिव्यांग बच्चों से शुरू हुआ था। यहां फिलहाल 217 मानसिक दिव्यांग बच्चे (101 बालक और 116 बालिकाएं) हैं। 



 


 

Featured post

चाइनीज मांझा मिला तो जेल तय...?

     चाइनीज मांझा मिला तो जेल तय...?             मप्र हाईकोर्ट का सख्त रुख इंदौर । चाइनीज मांझे से हो रही लगातार मौतों और गंभीर...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article