-->
r

Terhubung

Translate

  फिर कानून हाथ में लेने की बर्बर घटना....

फिर कानून हाथ में लेने की बर्बर घटना....

  
इंदौर ।  प्रदेश में एक बार फिर कानून को हाथ में लेने की बर्बर घटना सामने आई है, जहाँ चोरी के आरोप में पकड़े गए दो युवकों को सरेआम बेरहमी से पीटा गया। यह घटना तब प्रकाश में आई जब मारपीट का एक सनसनीखेज वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला इंदौर के अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र अंतर्गत केसरबाग रेलवे ब्रिज के पास का है। बताया जाता है कि दो युवक गायत्री नगर स्थित एक सूने मकान में चोरी की नीयत से घुस गए थे। उनकी यह कोशिश नाकाम रही, क्योंकि घर में मौजूद एक महिला ने समय रहते शोर मचा दिया। महिला की आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और दोनों युवकों को भागते समय स्थानीय लोगों ने घेरकर पकड़ लिया।

पकड़े जाने के बाद इन युवकों के साथ जो हुआ, वह कानून के राज पर गंभीर सवाल खड़े करता है। भीड़ ने कानून को अपने हाथों में लेते हुए पहले दोनों युवकों के हाथ-पैर बांध दिए। इसके बाद उन्हें घसीटकर रेलवे पटरी के पास ले जाया गया, जहाँ बेल्ट, लात-घूंसों और मुक्कों से उनकी जमकर पिटाई की गई। इस दौरान मौजूद कुछ लोगों ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो में युवकों को दर्द से कराहते और रहम की भीख मांगते साफ देखा जा सकता है, लेकिन बेरहम भीड़ उन्हें लगातार पीटती रही।

0 Response to " फिर कानून हाथ में लेने की बर्बर घटना...."

एक टिप्पणी भेजें

Featured post

दुष्कर्म के आरोपी को 10 वर्ष का सश्रम कारावास

       दुष्कर्म के आरोपी को 10 वर्ष का सश्रम कारावास  रतलाम। लगभग 5 वर्ष पूर्व हुए दुष्कर्म के मामले में आरो...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article