-->

Translate

मंगलवार, 2 अप्रैल 2024

युवती का शव मिलने से क्षैत्र में फैली सनसनी

                                              अर्धनग्न हालत में युवती का शव खेत में पड़ा मिला

                                     

डेस्क रिपोर्ट। ढोढर चौकी क्षैत्र में मंगलवार दोपहर अर्धनग्न हालत में करीब 26 वर्षीय युवती का शव खेत में पड़ा मिला। शव मिलने से क्षैत्र में सनसनी फ़ैल गई। युवती का गला धारदार हथियार से रेता गया है। मुंह दबाने के निशान भी हैं। सुचना मिलते ही पुलिस एफएसएल टीम मौके पर पहुंची।

जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह रिंगनोद थाना अंतर्गत ढोढर पुलिस चौकी क्षेत्र में हाईवे से लगी एक होटल मंगलदास आश्रम के बीच खेत में किसी ने युवती का शव पड़ा देखा। खून से सना युवती का शव अर्द्धनग्न अवस्था में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सुचना पर पुलिस एफएसएल टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। युवती के शव पर गले में धारदार हथियार से चोट मुंह दबाने के निशान मिले है। जिससे माना जा रहा है कि युवती हत्या मुंह दबाकर धारदार हथियार से गला रेतकर की गई है।

घटना की सुचना पर एसपी भी मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरिक्षण किया। एसपी ने अधिकारियों से जानकारी लेकर मामले की गुत्थी सुलझाने के निर्देश दिए। घटना स्थल की जांच के बाद युवती का शव पोस्टमार्टम के लिए जावरा के सरकारी अस्पताल भिजवाया गया है।युवती की पहचान नहीं हो पाई है।

 

 

Featured post

​मामूली विवाद, चाकू चले, दो की मौत

      ​मामूली विवाद, चाकू चले, दो की मौत रतलाम।  शहर की रेलवे कॉलोनी में रविवार रात बदमाशों ने तीन युवकों पर जानलेवा हमला कर दिय...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article