-->

Translate

बुधवार, 6 मार्च 2024

क़र्ज़ माफि को लेकर प्रधानमन्त्री पर खूब बरसे राहुल गाँधी

                                    क़र्ज़ माफि को लेकर प्रधानमन्त्री पर खूब बरसे राहुल गाँधी

                                               

रतलाम राहुल गांधी की न्याय यात्रा आज रतलाम पहुंची जहां फव्वारा चौक पर सभा को संबोधित करते हुवे राहुल गांधी मोदी पर खूब बरसे, उन्होंने कहाँ की पिछले 9 सालों में नरेंद्र मोदी सरकार ने देश के 100 उद्योगपतियों का कितना कर्ज माफ किया है…? नहीं पता, मैं बताता हूं। मोदीजी ने केवल 100 लोगों का 16 लाख करोड़ रुपए का कार्ज माफ कर दिया है। यह 24 साल की मनरेगा का बजट था, जिसे नरेंद्र मोदी ने 100 लोगों को दे दिया। अब आप बताईये किसानों का कितना कर्ज माफ हुआ…?

यह सवाल जनता से कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने पूछे। गांधी पहली बार न्याय यात्रा लेकर रतलाम आए। सातरूंडा से राहुल गांधी के काफिले का जिले में प्रवेश हुआ। खुली जीप में राहुल के साथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, विधायक कांतिलाल भूरिया भी साथ रहे। मंदसौर, धार, झाबुआ, जावरा ­, अलीराजपुर, खरगौन आदि के नेता भी काफिले के पीछे रतलाम पहुंचे। उनके वाहन के पीछे दर्जनों वाहनों के काफिले के साथ शहर में रोड शो भी हुआ जो के विभिन रोडो से होते हुवे सैलाना पंहुचा।

सातरूंडा और फिर धराड़ में उनका स्वागत किया गया भारी पुलिस व्यवस्था, स्पेशल फोर्स, दिल्ली के वॉलेंटियर्स के बावजूद उपस्थित लोग उनके करीब जाने को आतुर होकर कोशिश करते रहे। पुलिस को लोगों को पीछे हटाने में मशक्कत करनी पड़ी। गांधी ने इस बीच भीड़ में मौजूद बच्चों को पास बुलाकर दुलार किया और गाड़ी में अपने साथ बैठाकर फोटो भी लिए।  महू रोड पर हजारों की भीड़ हाथों में ­झंडे थामे इंतजार करती रही, जिसमें बच्चे, महिलाएं ,बूढ़े, भी थे। अलीराजपुर से आए आदिवासियों की टीम ने सुंदर नृत्य भी पेश किया।


Featured post

अनैतिक कृत्य करने वाले अड्डे पर दबीश

    अनैतिक कृत्य करने वाले अड्डे पर दबीश रतलाम । शहर के औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने अनैतिक कृत्य करने वाले अड्डे पर दबीश देकर...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article