-->

Translate

गुरुवार, 7 मार्च 2024

खुली लिफ्ट में गर्दन फसने से युवक की दर्दनांक मोत

 

                                          खुली लिफ्ट में गर्दन फसने से युवक की दर्दनांक  मोत

                                          

डेस्क रिपोर्ट। खुली लिफ्ट से सामग्री लेकर जा रहे युवक की गर्दन लिफ्ट में फंस गई। गंभीर रूप से घायल युवक की चीख सुनकर मालिक कर्मचारी दौड़े। उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम कराते हुए मामला जांच में लिया है।

जानकारी के अनुसार यह हादसा कटनी में कोतवाली थाना क्षेत्र के सुभाष चौक में एक बर्तन दुकान में हुआ। खिरनी फाटक क्षेत्र निवासी राहुल 30 वर्ष सुभाष चौक में जय भवानी बर्तन भंडार दुकान में पिछले आठ माह से काम कर रहा था। कर्मचारी खुली लिफ्ट से बर्तन लेकर ऊपर जा रहा था। बीच में उसने गर्दन बाहर निकाली तो उसका सिर दीवार से टकराया और लिफ्ट में फंस गया।

दुकान के संचालक ने बताया कि सोनू रोजाना की तरह बुधवार की सुबह भी काम करने दुकान पहुंचा था। दोपहर दो बजे के लगभग वह दुकान में लगी खुली लिफ्ट में बर्तन का बोरा रखकर दूसरी मंजिल में जा रहा था। उसी दौरान चलती लिफ्ट में उसने अपना सिर बाहर निकाल लिया। जिसके चलते उसका सिर छत से टकराया और गर्दन लिफ्ट में फंस गई।

कर्मचारियों और मालिक ने उसको लिफ्ट से बाहर निकालते हुए निजी अस्पताल लेकर गए लेकिन वहां से उनको शासकीय अस्पताल ले जाने की सलाह दी गई। स्वजन संचालक उसे शासकीय जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर उसका पीएम कराया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।

Featured post

जज की पत्नी की वॉशरूम में मौत

         जज की पत्नी की वॉशरूम में मौत रतलाम ।  जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। ट्रेन यात्रा के दौरान एक जज की पत्नी ...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article