-->

Translate

मंगलवार, 5 मार्च 2024

नेताओ को कानून हाथ में लेना पड़ा महंगा....

                                                  बीजेपी,कांग्रेस के नेताओ पर प्रकरण दर्ज
                                      
                                                                                     
            
  
 

रतलाम। जिले के आलोट थानाअंतर्गत एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था, जिसमे दो लोग दो युवको से मारपीट करते दिखाई दे रहे थे । जानकारी के अनुसार पुलिस द्वारा वायरल वीडियो के आधार पर मारपीट करने वाले दोनो व्यक्तियों की पहचान दीपक पिता जगदीश पोरवाल एवं साकेत पोरवाल निवासी आलोट के रूप में हुई है। वीडियो संज्ञान में आते ही आलोट पुलिस द्वारा मारपीट करने वाले दोनो व्यक्तियो के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर गिरफ्तारी की प्रक्रिया पूर्ण की गई।

दरअसल आलोट कृषि उपज मंडी में दो युवक के साथ मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा था। इस वीडियो में दो युवक दो युवक के साथ जमकर मारपीट कर रहे थे। जिन युवकों के साथ मारपीट हो रही है वह मंडी में अनाज चुराने के लिए आए थे और पकड़े गए। पुलिस ने अनाज चुराने वाले दो युवको में से एक को गिरफ्तार कर लिया था ।जबकि एक युवक फरार हो गया था ।

सोमवार को आलोट कृषि मंडी में कांग्रेस नेता पूर्व विधायक मनोज चावला के खास समर्थक अनाज व्यापारी दीपक पोरवाल ( झंडी) सुबह पहुंचे तो दो युवक योगेश परमार और कालू खारोल अनाज के ढेर में से सोयाबीन चुरा रहे थे। व्यापारी दीपक झंडी ने इसकी जानकारी अन्य अनाज व्यापारी को दी अन्य व्यापारी पहुंचे और दोनों युवकों को पकड़ा इन युवकों से करीब 70 किलो सोयाबीन बरामद की गई । पुलिस दूसरे युवक कालू खारोल की तलाश कर रही है।

Featured post

दर्दनांक हादसा, पांच लोग जिंदा जले

     दर्दनांक हादसा, पांच लोग जिंदा जले अलवर।  राजस्थान के अलवर जिले में दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेस-वे पर बुधवार-गुरुवार की दरमियान...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article